facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायतAdani Power Q1 Results: मुनाफा 47% से ज्यादा बढ़ा, बोर्ड ने ₹15,000 करोड़ जुटाने को दी मंजूरीCube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमान

Champions Trophy: क्रिकेट फाइनल के दौरान भारत में डेटा खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1 एक्साबाइट डेटा खपत, जियो हॉटस्टार पर 6.1 करोड़ दर्शक जुड़े

Last Updated- March 27, 2025 | 10:30 PM IST
ICC Champions Trophy 2025

भारतीयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट मैच देखना कितना पसंद है, इसका अंदाजा हाल ही में डेटा इस्तेमाल करने के आंकड़ों के अध्ययन से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने दुनियाभर में नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को देश भर में स्मार्टफोन और लैपटॉप आदि उपकरणों पर स्ट्रीमिंग में 1 एक्सबाइट या ईबी (1 अरब गीगाबाइट) की खपत की गई। यह पांच से छह घंटे तक चलने वाले किसी एक शो या कार्यक्रम के लिए विश्व स्तर पर सबसे अधिक डेटा खपत में से एक है।

वैश्विक खेल प्रतिस्पर्धाओं में सबसे ज्यादा डेटा की खपत 2022 में फीफा विश्व कप के दौरान दर्ज की गई थी। उस समय दुनिया भर में फुटबॉल मैचों को स्ट्रीम करने के लिए लगभग 15 ईबी डेटा की खपत हुई थी, लेकिन इसमें कुल 64 मैचों का आंकड़ा शामिल था। उद्योग के अनुमान बताते हैं कि प्रति मैच औसतन खपत लगभग 0.2-0.3 ईबी रही थी, जिसमें फाइनल में और भी अधिक डेटा खर्च हुआ था।

वर्ष 2024 ओलिंपिक खेलों के लिए दुनिया भर में कुल औसतन 0.9 ईबी डेटा प्रति दिन खपत होने का अनुमान है। इसके विपरीत, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान सबसे अधिक डेटा का उपयोग भारत में किया गया। इसके अलावा क्रिकेट को पसंद करने वाले पश्चिम एशिया के अन्य देशों में भी डेटा की अच्छी खासी खपत दर्ज की गई।

गैर-खेल क्षेत्र में डेटा खपत के मामले में चीन का सिंगल्स डे कार्यक्रम सबसे आगे है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल है जो 11 नवंबर को चरम पर होता है। अनुमानों के अनुसार ऑनलाइन खरीदारी की दीवानगी, ऑर्डर की प्रोसेसिंग, सोशल मीडिया एंगेजमेंट, लाइवस्ट्रीमिंग समेत अन्य कारणों से उस दिन 1 से 2 ईबी डेटा की खपत होती है।

क्रिकेट मैच को लेकर भारत के लोगों की दीवानी का अंदाजा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। भारतीयों ने औसतन 2024 में प्रति माह कुल 21.5 ईबी डेटा खर्च किया, जो 2023 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। लेकिन मार्च में एक अकेले फाइनल क्रिकेट मैच ने महीने की कुल डेटा खपत का लगभग 5 प्रतिशत योगदान दिया।

खास बात यह है कि डेटा खपत में दूरसंचार कंपनियों में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत रही, जिसकी एक मैच के दौरान ही डेटा खपत का आंकड़ा 0.5 ईबी तक पहुंच गया। जियो हॉटस्टार पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान एक बार दर्शक संख्या 6.1 करोड़ तक पहुंच गई। यह मैच जियो हॉटस्टार पर 110 अरब मिनट देखा गया, जो टेलीविजन के 137 अरब मिनट से कुछ ही कम है।

दर्शक किस प्रकार टीवी से डिजिटल ऑनलाइन प्लेटफार्मों की ओर बढ़ रहे हैं, इसे कैंटार के एक अध्ययन में दिखाया गया है। इसके अनुसार 24 प्रतिशत से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता (लगभग 28.6 करोड़) कॉर्ड-कटर हैं, जो विशेष रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर विभिन्न प्रकार की सामग्री देखते हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement