facebookmetapixel
Advertisement
खाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवलIPO में कमाई का मौका या रिस्क? इस हफ्ते खुलेंगे 12 इश्यू, जानें किस आईपीओ का GMP सबसे ज्यादा और कहां है फायदाकच्चे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड, निफ्टी 23,800 के नीचे; आगे और आएगी गिरावट?मारुति सुजुकी ने दिया झटका! चुनिंदा कारें होंगी ₹20,000 तक महंगी, सितंबर में लागू होंगी नई कीमतेंदो सेशन में 150% रिटर्न; ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, कहा – जाएगा ₹1500 के पारमिडकैप-स्मॉलकैप की तेजी के बाद अब कहां बनेगा पैसा? IT, प्राइवेट बैंक और FMCG पर ब्रोकरेज का दांवपर्पल स्टाइल लैब्स IPO: कमजोर लिस्टिंग के बाद 5% उछला शेयर, क्या करें निवेशक?साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमान

Airtel ने भारतीय उद्यमों के लिए क्लाउड सेवाओं की शुरुआत की, डेटा भारत में रखने का दावा

Advertisement

एयरटेल ने भारतीय उद्यमों के लिए क्लाउड सेवा लॉन्च की है जो डेटा भारत में रखने, खर्च घटाने और एआई आधारित टेलीकाॅम सॉल्यूशंस प्रदान करने का दावा करती है।

Last Updated- August 04, 2025 | 10:46 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने दूरसंचार स्तर की एयरटेल क्लाउड की शुरुआत की है। सोमवार को शुरू हुई सेवा का मकसद भारतीय कंपनियों को क्लाउड सेवाओं पर खर्च कम करने में मदद करना और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि सभी प्रकार के डेटा भारत में ही रहे। 

एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एक्सटेलीफाई दूसरी दूरसंचार कंपनियों को एयरटेल क्लाउड  की पेशकश करेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं का अनुभव बेहतर बनाने, उन्हें जोड़े रखने और प्रति उभपोक्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ाने के लिए एआई से चलने वाला एक स़ॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है। 

एक्स्टेलीफाई ने कुछ कंपनियों के साथ कारोबारी अनुबंध भी कर लिए हैं। एक्सटेलिफाई ने सिंगापुर की अग्रणी दूरसंचार प्रदाता कंपनी सिंगटेल, अफ्रीका में एयरटेल की इकाई एयरटेल अफ्रीका और फिलीपींस की ग्लोब टेलिकॉम के साथ समझौते किए हैं। सिंगटेल भारतीय एयरटेल में अंशधारक भी है। एयरटेल अब क्लाउड कारोबार बाजार में अपना दमखम दिखाएगी जहां अमेरिकी कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट, एडब्ल्यूएस और गूगल की बड़ी मौजूदगी है।

भारती एयरटेल के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गोपाल विठ्ठल ने कहा, ‘सेवाओं में सुधार और उपभोक्ताओं का अनुभव बेहतर बनाने के लिए एयरटेल लगातार काम करती रहती है और इसके लिए डिजिटल तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करती है। इस कार्य में 59 करोड़ से अधिक संपर्क केंद्रों (टच पॉइंट) की मदद ली जाती है और दुनिया में सबसे पेचीदा चुनौतियों का समाधान किया जाता है। एयरटेल क्लाउड इन सभी कार्यों को बखूबी निपटाने में मदद करता है और वह भी काफी कम खर्च पर।‘

विठ्ठल ने कहा कि उद्यमों को अपने तंत्र और क्लाउड सेवाएं देकर एक्सटेलिफाई लागत 40 प्रतिशत तक कम कर सकती है। 

एक्सटेलिफाई डेटा इंजन, एक्सटेलिफाई वर्क, एक्सटेलिफाई आईक्यू और एक्सटेलिफाई सर्व एआई से चलने वाली सेवाओं की समझ के लिए डेटा इंजन की पेशकश करेंगे। इसके साथ ही ये प्लेटफॉर्म किसी दूरसंचार उपभोक्ता के लिए सभी पहलुओं के प्रबंधन में भी मदद करेंगे। ये प्लेटफॉर्म संसाधनों से कुशल प्रबंधन (फ्लीट ऑप्टिमाइजेशन), स्वचालित कार्य प्रबंधन, वास्तविक समय में निगरानी (रीयल-टाइम ट्रेकिंग) एवं संचालन, कारोबारी प्रक्रियाएं आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। इनके अलावा, वे अनचाही कॉल से सुरक्षा (स्पैम प्रोटेक्शन) और फर्जीवाड़े से बचने में भी मदद करेंगे। एयरटेल के प्लेटफॉर्म पर आधारित सिंगटेल की सेवाएं सिंगापुर में इसकी फील्ड टीमों के लिए एक्सटेलिफाई के रूप में उपलब्ध होंगी। 

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement