facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

TCS: टाटा समूह 100 से अधिक जेनएआई परियोजनाओं में जुटा

Advertisement

जेनएआई के साथ, टीसीएस सभी क्षेत्रों में क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने की योजना बना रहा है

Last Updated- May 31, 2024 | 10:00 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि जेनेरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जेनएआई) का असर आने वाले दिनों में सभी क्षेत्रों और देशों में दिखेगा। चंद्रशेखरन ने कहा कि जेनएआई के असर से उत्पादकता पहले की तुलना में बढ़ जाएगी। टाटा समूह 100 से अधिक जेनएआई परियोजनाएं क्रियान्वित करने की तैयारी में जुटा है।

टीसीएस की 29वीं सालाना आम बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा, ‘हम 100 से अधिक जेनएआई परियोजनाएं क्रियान्वित करने की तैयारी में जुटे हैं। जेनएआई का ग्राहकों के अनुभव, उत्पादकता और क्षमता पर साफ असर देखा जा रहा है।‘ जेनएआई का ई-कॉमर्स में काफी इस्तेमाल हो रहा है। इस क्षेत्र में कैटलॉग, संवाद आधारित खरीदारी का अनुभव और व्यक्तिगत पेशकश करने में जेएनएआई का इस्तेमाल हो रहा है।

शेयरधारकों को संबोधन में उन्होंने कहा, ‘विनिर्माण खंड में जेनएआई की मदद से वहां काम करने वाले लोग अपनी भाषाओं में सवाल पूछकर पेचीदा उपकरणों से जुड़ी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इससे उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है।‘

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियां बड़े कागजात का विश्लेषण करने के लिए जेनएआई का इस्तेमाल कर रही हैं। चंद्रशेखरन ने कहा कि एआई तकनीक प्रत्येक कर्मचारी की कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, जेनएआई की मदद से सभी उद्योगों में उत्पादकता काफी बढ़ा जाएगी। जेनएआई से न केवल उत्पादकता बढ़ेगी बल्कि ऐसे प्रभाव भी सामने आएंगे जिनकी हमने कल्पना नहीं की होगी।

कारोबार पर एआई और जेनएआई के असर के बारे में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन दोनों तकनीक के इस्तेमाल से वित्तीय क्षेत्र को क्षमता बढ़ाने और नए ग्राहक जोड़ने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को व्यक्तिगत तौर पर जरूरी सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि एआई और जेनएआई की मदद से दवाओं के विकास में सहूलियत बढ़ेगी और विनिर्माण में भी एआई तकनीक से उत्पादकता, क्षमता के नए मानदंड स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए बीमा संबंधी दावे कुछ ही मिनटों में निपटाए जा सकेंगे और ऋण मंजूरी एवं इनका आवंटन भी तेज गति से हो पाएगा। एआई की मदद से दवाओं के विकास में भी तेजी आ रही है।‘ चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस अलग से अपना एआई और जेनएआई समर्थित आईपी एवं प्लेटफॉर्म तैयार करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी जेनएआई अपनी क्षमता बढ़ाने का प्रयास तेज कर रही है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement