facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

TCS Q3 results: 9 जनवरी को होगा रिजल्ट का ऐलान, तीसरे डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फाइनल; स्टॉक पर रखें नजर

Advertisement

टाटा ग्रुप की कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। आमतौर पर टीसीएस शेयर बाजार बंद होने के बाद अपनी तिमाही नतीजों का एलान करती है।

Last Updated- January 01, 2025 | 11:14 AM IST
TCS

TCS Q3 results 2024: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर बुधवार (1 जनवरी) को फोकस में रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आईटी कंपनी ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने की घोषणा कर दी है। टीसीएस अगले सप्ताह तीसरी तिमाही के आय नतीजे जारी करेगी। इसी के साथ कंपनी का बोर्ड डिविडेंड पर विचार करेगा।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस ने अपनी बोर्ड बैठक की तारीख की घोषणा कर दी है। इसमें बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स Q3FY25 रिजल्ट पर विचार करेगा और मंजूरी देगा। मीटिंग में डिविडेंड पेमेंट का भी प्रस्ताव रखा जाएगा।

टाटा ग्रुप की कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। आमतौर पर टीसीएस शेयर बाजार बंद होने के बाद अपनी तिमाही नतीजों का एलान करती है।

TCS Q3 Results

बता दें कि टीसीएस अगले सप्ताह गुरुवार (9 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी। टीसीएस ने 31 दिसंबर, 2024 को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार 9 जनवरी, 2025 को आयोजित की जायेगी। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई तिमाही और नौ महीने की अवधि के लिए भारतीय लेखा मानकों (इंड एएस) के तहत कंपनी के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन फाइनेंशियल रिजल्ट को मंजूरी दें और रिकॉर्ड पर लिया जाएगा।’

TCS Dividend 2024

टीसीएस ने कहा कि बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स इक्विटी शेयरहोल्डर्स को तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार करेगा। टीसीएस डिविडेंड रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 तय की गई है।

कैसे रहे दूसरी तिमाही के नतीजे ?

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष समान तिमाही के 11,342 करोड़ रुपये से 5 फीसदी बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही की तुलना में कंपनी का मुनाफा 1.08 फीसदी घटा है।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 7.6 फीसदी बढ़कर 64,259 करोड़ रुपये रही। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी की आय 2.62 फीसदी बढ़ी है।

इस बीच टीसीएस के शेयर बुधवार (1 जनवरी) को बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 0.67% या 27.25 रुपये की बढ़त लेकर 4124.45 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement