facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Tata Power Renewable Energy ने 460 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा परियोजना के लिए SJVN से समझौता किया

टीपीआरईएल ने कहा कि इस संयंत्र से सालाना करीब 300 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने और 220 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन की भरपाई होने की उम्मीद है।

Last Updated- May 04, 2024 | 3:55 PM IST
renewable energy
Representative Image

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने शनिवार को कहा कि उसने 460 मेगावाट की दृढ़ और प्रेषण योग्य नवीकरणीय ऊर्जा (एफडीआरई) परियोजना स्थापित करने के लिए एसजेवीएन लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एफडीआरई संयंत्र से निर्बाध रूप से लगातार बिजली आपूर्ति की जा सकती है।

इससे बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को उनके नवीकरणीय खरीद दायित्वों (आरपीओ) और ऊर्जा भंडारण दायित्वों (ईएसओ) को पूरा करने में मदद मिलती है। बयान के मुताबिक 460 मेगावाट की एफडीआरई की इस तरह तैयार किया गया है, ताकि यह सौर, पवन और बैटरी भंडारण प्रौद्योगिकियों के संयोजन से बिजली की अधिकतम मांग के दौरान कुशलता के साथ बिजली आपूर्ति कर सके।

टीपीआरईएल ने कहा कि इस संयंत्र से सालाना करीब 300 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने और 220 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन की भरपाई होने की उम्मीद है।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा कि एसजेवीएन लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से टीपीआरईएल टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपनाकर हरित ऊर्जा उद्देश्यों को पूरा करने में योगदान कर सकेगी।

First Published - May 4, 2024 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट