facebookmetapixel
Advertisement
गोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफरथल सेना से वायु सेना तक बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीAI की ‘सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ क्षमता ने बढ़ाई चिंता: OpenAI ने जारी किया सतर्क रहने का निर्देश

टाटा का अमेरिकियों को इंटर्नशिप का न्यौता

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

भारत के प्रतिष्ठित व्यावसायिक घरानों में से एक टाटा समूह ने अमेरिका में प्रबंधन के गुर सीख रहे 19 छात्रों को समर इंटर्नशिप के लिए भारत आने का न्यौता दिया है।
टाटा ने पिछले साल भी 7 अमेरिकी छात्रों को बुलाया था। टाटा सन्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष(ग्रुप एचआर) सतीश प्रधान ने बताया कि 19 लोगों की यह इंटर्नशिप नौकरी में बदलने की पूरी की पूरी संभावना है।
टाटा समूह को कुल 114 अर्जियां मिली थीं जिसमें से 33 हावर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के आवेदन थे। कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 35 छात्रों ने आवेदन किया जबकि बाकी की अर्जियां शिकागो जीएसबी,स्टैनफर्ड जीएसबी और वार्टन बिजनेस स्कूल से आई थी। गौरतलब है कि पिछले साल  इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए टाटा को केवल 50 आवेदन ही मिले थे।
एक भारतीय व्यावसायिक घराने में इंटर्नशिप हासिल करने की  यह चाहत, भारतीय कॉरपोरेट जगत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती धाक की ओर संकेत करती है।
विभिन्न क्षेत्रों की करीब 100 कंपनियों के मालिक टाटा समूह ने 2005 में टाटा एडवांस्ड इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की  थी। इसका मकसद था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद योग्यता को भारत बुलाना। कंपनी अपने उच्च अधिकारियों को इन बिजनेस स्कूलों में अतिथि वक्ता के रूप में भी भेज रही है। 
प्रधान कहते हैं कि अर्जियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की वजह जहां एक ओर कंपनी के अपने प्रयास हैं वहीं इसका दूसरा कारण भी है। अब विदेशी छात्र तेजी से विकसित हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था में काम करना चाहते हैं।
इसके अलावा समर इंटर्नशिप में विदेशी छात्रों की दिलचस्पी का विदेशों में पैर पसार रही भारतीय कंपनियों से भी है।
उदाहरण के लिए टाटा ने 2007 में यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी इस्पात कंपनी कोरस का अधिग्रहण किया और उसका कारोबार 2000 अरब का आंकड़ा पार कर गया।

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement