facebookmetapixel
ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेजITC Share: बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर चढ़ा, क्या Q3 नतीजों से बढ़ा भरोसा?सस्ते लोन की उम्मीद बढ़ी! बजट के बाद RBI कर सकता है रेट कट: मोतीलाल ओसवालMicrosoft के दमदार नतीजे, ब्रोकरेज बोले- भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी राहत का संकेतNifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta Share: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीदGold, Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, आगे क्या करें निवेशक?Stocks to Watch today: Tata Motors CV से लेकर Swiggy, ITC और Paytm तक; शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा; मेटल इंडेक्स 4% गिरा₹6,450 लागत में ₹8,550 कमाने का मौका? Bank Nifty पर एक्सपर्ट ने सुझाई बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजी

Tata Group के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर, ICU में भर्ती: सूत्र

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और वह मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं।

Last Updated- October 09, 2024 | 7:56 PM IST
Ratan tata image

भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और वह मुंबई के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी।

गौरतलब है कि 86 साल के रतन टाटा सोमवार यानी 7 अक्टूबर को रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे। लेकिन खबर आई कि उनकी तबीयत बेहद खराब है। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी किया और इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की थी कि वे ‘गलत जानकारी फैलाने से बचें।’

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को ‘अफवाह’ करार देते हुए रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था कि ये दावें निराधार हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से अभी मेडिकल जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं’

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि ब्लड प्रेशर में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। अपने पोस्ट में टाटा ने कहा था, ‘मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।’

जानें रतन टाटा के बारे में

गौरतलब है कि बिजनेस टाइकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ था। उद्योगपति रतन टाटा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपने दान कार्यों के लिए जाने जाते हैं। साल 2008 में, केंद्र सरकार ने टाटा को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया था।

रतन टाटा के नेतृत्व में, कंपनी 100 अरब डॉलर से अधिक के वैश्विक व्यापार साम्राज्य में विकसित हुई। दिसंबर 2012 में, टाटा अपने पद से रिटायर हो गए और उनके उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री बने। सायरस मिस्त्री की 2022 में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रिटायर होने के बाद रतन टाटा टाटा संस, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स के चेयरमैन बन गए।

रतन टाटा ने अपनी कंपनी के लिए कुछ ऐतिहासिक मर्जर भी किए। इनमें टाटा मोटर्स के साथ लैंड रोवर जगुआर (JLR), टाटा टी के साथ टेटली और टाटा स्टील के साथ कोरस का मर्जर शामिल है।

First Published - October 9, 2024 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट