facebookmetapixel
पीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

Tata-bisleri Deal: बोतलबंद पानी बेचने वाली कंपनी में टाटा ग्रुप खरीदेगी हिस्सेदारी, बिसलेरी संग बात जारी

Last Updated- March 01, 2023 | 11:35 PM IST
Tata Consumer Products closed the talk of Bisleri acquisition, the deal was to be done for Rs 7,000 crore
Bisleri | Twitter

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (टीसीपीएल) अब भी पीने का पानी बेचने वाली कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए बिसलेरी इंटरनैशनल के साथ बातचीत कर रही है। दैनिक उपभोक्ता वस्तुएं बनाने वाली कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

टाटा कंज्यूमर ने कहा कि वह बिसलेरी इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई पक्षों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा आधार पर अपने कारोबार के विकास और विस्तार के लिए विभिन्न रणनीतिक अवसरों का मूल्यांकन कर रही है।

बयान में कहा गया है कि इस तरह की कोई भी आवश्यकता होने पर कंपनी उचित घोषणाएं/खुलासा करेगी। फिलहाल इस संबंध में और कोई जानकारी प्रदान करने के लिए नहीं है।

पिछले नवंबर में चौहान ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि वह कंपनी में 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी बेचने के लिए टीसीपीएल के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह सौदा सात से आठ महीने में पूरा हो जाएगा।

बिसलेरी मूल रूप से इतालवी कंपनी थी, जिसे फेलिस बिसलेरी ने स्थापित किया था। इसने 1965 में अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड के साथ मुंबई में प्रवेश किया थी।

First Published - March 1, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट