facebookmetapixel
बुलेट ट्रेन का महाप्लान: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने में आएगा ₹16 लाख करोड़ का खर्चा, रेल मंत्री ने बताया रोडमैपRailway Budget 2026: रेलवे को मिले ₹2.92 लाख करोड़, बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरBudget 2026: कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज, शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारतBudget 2026: बुनियादी ढांचे पर ₹12.21 लाख करोड़ का दांव, क्या रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसान

अनि​श्चितताओं के बीच इन्फोसिस का दमदार प्रदर्शन

Last Updated- January 13, 2023 | 10:50 PM IST
Infosys Q4 Results

आईटी दिग्गज इन्फोसिस ने कमजोर समझी जाने वाली दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2023 की) में राजस्व और मुनाफे, दोनों के मोर्चे पर अनुमानों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

विश्लेषकों ने इन्फोसिस का राजस्व 37,838 करोड़ रुपये और मुनाफा 6,470 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था, लेकिन इस आईटी कंपनी ने तीसरी तिमाही के दौरान 38,318 करोड़ रुपये राजस्व और 6,586 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया है। मार्जिन के मोर्चे पर, कंपनी ने पिछली तिमाही के मुकाबले 21.5 प्रतिशत का सपाट परिचालन मार्जिन दर्ज किया।

स्टॉक एक्सचेंजों पर यह शेयर शुक्रवार को शुरुआती कमजोरी से निकलने और 1.6 प्रतिशत तक चढ़कर बंद होने में सफल रहा। कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2023 के राजस्व अनुमानों में संशोधन करने और मजबूत ऑर्डर प्रवाह की संभावना जताए जाने से इस शेयर को मदद मिली है।

अनुमानों के विपरीत, इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2023 की वृद्धि के अपने अनुमान को 15-16 प्रतिशत से बढ़ाकर 16-16.5 प्रतिशत कर दिया है और मार्जिन अनुमान 21-22 प्रतिशत के दायरे में रखा है।

विश्लेषकों का कहना है कि अन्य सकारात्मक बदलाव कंपनी द्वारा दर्ज की गई 3.3 अरब डॉलर की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) रही, जो 8 तिमाहियों में सर्वा​धिक है। वै​श्विक चिंताओं और कई वर्टिकलों में मंदी के बावजूद टीसीवी में इजाफा दर्ज किया गया।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के शोध प्रमुख संजीव होता ने कहा, ‘अनि​श्चित वृहद आ​र्थिक परिवेश अल्पाव​​धि से मध्याव​धि में अच्छे प्रदर्शन की राह प्रभावित कर सकता है, लेकिन इन्फोसिस के लिए अल्पाव​धि परिदृश्य मजबूत बना हुआ है।’

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘मजबूत सौदों और लागत अनुकूलन परियोजनाओं से इन्फोसिस को बाजार भागीदारी बढ़ाने में लगातार मदद मिलेगी। पिछले 12 महीनों में 10 अरब डॉलर की टीसीवी दर्ज की गई।’

First Published - January 13, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट