facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

स्टारलिंक वापस करेगी प्री-ऑर्डर भुगतान राशि

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:25 PM IST

अरबपति उद्यमी एलन मस्क के उपग्रह इंटरनेट उद्यम स्टारलिंक ने मंगलवार को अपने सदस्यों को बताया कि भारत सरकार ने कंपनी को देश में काम करने के लिए लाइसेंस प्राप्त किए जाने तक अपने सभी प्री-ऑर्डर की भुगतान राशि वापस करने के लिए कहा है। कंपनी ने अपने एक ग्राहक को भेजे ईमेल में कहा है कि जैसा कि हमेशा होता रहा है, आप किसी भी समय पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। रॉयटर्स ने इस ईमेल की प्रति देखी है। 
मस्क की स्पेसएक्स एयरोस्पेस कंपनी की एक शाखा स्टारलिंक को पहले ही भारत में अपने उपकरणों के लिए 5,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन वाणिज्यिक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए मशक्कत कर रही है, जिसके बिना यह देश में कोई भी सेवा प्रदान नहीं कर सकती है। 

कंपनी ने ईमेल में कहा है ‘दुर्भाग्य से परिचालन करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की समय-सीमा फिलहाल पता नहीं है और ऐसे कई मसले हैं, जिन्हें भारत में स्टारलिंक के परिचालन की हमें अनुमति के लिए लाइसेंसिंग ढांचे के साथ जरूर हल करना होगा।’ इसमें कहा गया है कि स्टारलिंक की टीम को भारत में जल्द से जल्द स्टारलिंक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
स्टारलिंक उन कंपनियों की बढ़ती संख्या में से एक है, जो दुनिया भर में कम विलंबता वाली ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा के नेटवर्क के रूप में छोटे उपग्रहों की स्थापना कर रही हैं। इनका ध्यान मुख्य रूप से उन सुदूर क्षेत्रों पर है, जहां स्थलीय इंटरनेट का बुनियादी ढांचा पहुंचने में दिक्कत होती है। 

Advertisement
First Published - January 4, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement