facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

अंतरिक्ष स्टार्टअप Pixxel जून में 6 उपग्रह लॉन्च करेगा, अगले साल तक 18 उपग्रहों का लक्ष्य

Advertisement

Space startup Pixxel : Pixxel भारत में सबसे बड़ी अंतरिक्ष स्टार्ट अप में से एक है। इसकी कुल फंडिंग लगभग 7.1 करोड़ डॉलर है।

Last Updated- February 22, 2024 | 11:31 PM IST
Pixxel- पिक्सल
Pixxel के सह-संस्थापक अवैस अहमद (दाएं) और क्षितिज खंडेलवाल

गूगल के निवेश वाली अंतरिक्ष स्टार्टअप कंपनी पिक्सल जून तक अपने छह उपग्रहों का प्रक्षेपण करने के लिए तैयार है। कंपनी अगले साल तक कुल 18 उपग्रहों का प्रक्षेपण करने वाली है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इतर सबसे बड़ी उपग्रह परियोजना है। छह उपग्रहों का पहला सेट पीएसएलवी के माध्यम से अथवा स्पेसएक्स प्रक्षेपण यान के माध्यम से प्रक्षेपित किया जाएगा।

यह कदम अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी के भारतीय सैटेलाइट-इमेज स्टार्टअ के लिए 3.6 करोड़ डॉलर के फंडिंग राउंड का हिस्सा बनने के करीब एक साल बाद उठाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा निजीकरण नीति पेश करने के बाद यह भारत में पहले बड़े विदेशी निवेशों में एक था।

कंपनी भारत में सबसे बड़ी अंतरिक्ष स्टार्ट अप में से एक है। इसकी कुल फंडिंग लगभग 7.1 करोड़ डॉलर है। बेंगलूरु की स्पेसटेक स्टार्टअप कंपनी पिक्सल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी अवैस अहमद ने कहा, ‘हम इस वर्ष जून से इस साल में छह उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद साल 2025 में 12 और उपग्रह जोड़े जाएंगे।’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement