facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

सोलर प्रोजेक्ट के वित्तपोषण के लिए Solex Energy, SBI में साझेदारी

Advertisement

सोलेक्स एनर्जी ने शनिवार को बयान में कहा कि साझेदारी के तहत एसबीआई भारत भर में अपनी सूर्य शक्ति सौर वित्त योजना के तहत सौर परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये तक ऋण देगा।

Last Updated- October 26, 2024 | 4:06 PM IST
ACME Solar
Representative Image

सोलेक्स एनर्जी ने वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत ग्राहकों के लिए सौर वित्तपोषण विकल्प प्रदान करने को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ साझेदारी की है।

सोलेक्स एनर्जी ने शनिवार को बयान में कहा कि साझेदारी के तहत एसबीआई भारत भर में अपनी सूर्य शक्ति सौर वित्त योजना के तहत सौर परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये तक ऋण देगा।

सोलेक्स एनर्जी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चेतन शाह ने कहा, “इस सहयोग का उद्देश्य सौर ऊर्जा को सुलभ, किफायती बनाना और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा भविष्य के लिए प्रेरक शक्ति बनाना है। यह साझेदारी सौर ऊर्जा की वृद्धि को गति देगी और हमारे ग्राहकों को सौर समाधान अपनाने में सक्षम बनाएगी।”

सोलेक्स एनर्जी ग्राहकों को साइट मूल्यांकन और डिजाइन से लेकर विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने तक संपूर्ण सहायता प्रदान करेगी। दूसरी ओर एसबीआई एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा, जो सौर परियोजनाओं के लिए परेशानी मुक्त ऋण आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा। विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के ऋणदाता वाणिज्यिक और आवासीय सौर परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए सौर कंपनियों के साथ जुड़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement