facebookmetapixel
9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहली बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: बजट से पहले बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त; BEL 2% चढ़ाBudget 2026 Live: संसद भवन पहुंची FM सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजटBudget 2026: क्या निर्मला सीतारमण टैक्स कटौती और भारी निवेश से अमेरिकी टैरिफ का चक्रव्यूह तोड़ेंगी?

SJVN Green Energy को महाराष्ट्र में 1,000 करोड़ रुपये की परियोजना मिली

इस परियोजना के शुरू होने से 5,13,560 टन कार्बन उत्सर्जन के कम होने की उम्मीद है

Last Updated- March 18, 2023 | 4:00 PM IST
IREDA Share Price: The company giving 750 percent return in 8 months will invest Rs 290 crore in Nepal, this is the plan IREDA Share Price: 8 महीने में 750 फीसदी का रिटर्न देने वाली कंपनी नेपाल में करेगी 290 करोड़ रुपये का निवेश, ये है प्लान

सरकारी कंपनी एसजेवीएन ने शनिवार को कहा कि उसकी हरित ऊर्जा की अनुषंगी कंपनी को महाराष्ट्र में 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना मिली है। इस परियोजना की लागत 1,000 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, “कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) को महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से स्वीकृति पत्र मिला है।”

यह परियोजना 18 महीने के अंदर पूरी होगी। यह समय एमएसईडीसीएल के साथ ऊर्जा खरीद समझौता (पीपीए) होने की तारीख से शुरू होगा।

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना की लागत लगभग 1,000 करोड़ रुपये होगी।

इस परियोजना से पहले साल 45.55 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन होगा और 25 साल की अवधि में कुल बिजली उत्पादन 1,048 करोड़ करोड़ यूनिट होगा।

इस परियोजना के शुरू होने से 5,13,560 टन कार्बन उत्सर्जन के कम होने की उम्मीद है।

First Published - March 18, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट