facebookmetapixel
Advertisement
संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरीEPFO फंड मैनेजमेंट मजबूत करने के लिए World Bank-CRISIL के साथ मिलकर अधिकारियों को देगा ट्रेनिंगशेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने के लिए नया वोलैटिलिटी इंडेक्स लाएगा NSE, पायलट टेस्ट जल्दविदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय सख्त, बैंकों को दिए FCNR(B) जमा जुटाने के बड़े लक्ष्यबिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है POS टर्मिनल के लिए NFC टैप एंड पे सुविधाभारत में पर्यावरण CSR पर 10 साल में खर्च हुए ₹17,377 करोड़, फिर भी स्वास्थ्य और शिक्षा से काफी पीछेLTCG टैक्स खत्म करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, लोकसभा में सरकार ने किया साफRBI की रियायती स्वैप योजना से आया 20.72 अरब डॉलर का निवेश, जून में विदेशी निवेश आधा हुआCore Sector Growth: जून में बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ 5% पर, 5 महीने के हाई पर; लौह अयस्क और बिजली बने सहारा

जेपी एसो. के मूल्यांकन को झटका

Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (यीडा) द्वारा भूमि आवंटन अनुबंध रद्द किया जाना इस रियल एस्टेट कंपनी के लिए एक झटका था

Last Updated- March 27, 2025 | 11:24 PM IST
JP Associates

जयप्रकाश एसोसिएट्स की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को झटका लगा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल में एक सरकारी एजेंसी के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें कंपनी को नई दिल्ली के नजदीक स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के लिए आवंटित 1,000 हेक्टेयर भूमि को रद्द करने का आदेश दिया गया था। यह भूमि कंपनी के दिवालिया होने से कई साल पहले आवंटित की गई थी।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (यीडा) द्वारा भूमि आवंटन अनुबंध रद्द किया जाना इस रियल एस्टेट कंपनी के लिए एक झटका था, जिसने इस सप्ताह जिंदल पावर, अदाणी, सुरक्षा और टॉरंटग्रुप सहित लगभग 24 दावेदारों से अभिरुचि पत्र प्राप्त किए।

जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए बोली लगाने वाली एक कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा, ‘हम आदेश की समीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि वित्तीय बोलियां आमंत्रित किए जाते वक्त इसका सीधा असर कंपनी के मूल्यांकन पर पड़ेगा।’

जेएएल को 3 जून को दिवालियापन प्रक्रिया में शामिल किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुसार, दिवालियापन कार्यवाही में इसके खिलाफ दायर कुल दावे 64,552 करोड़ रुपये के हैं। उस राशि में से 51,512 करोड़ रुपये के दावे इनसॉल्वेंसी अधिकारियों द्वारा स्वीकार किए गए थे। जेएएल के पास 1 करोड़ टन सालाना क्षमता की सीमेंट निर्माण इकाइयां और बिजली, सड़क, उर्वरक एवं सुरंग परियोजनाएं हैं।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement