facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

ShareChat ने 407 करोड़ रुपये जुटाए, कर्मचारियों के ESOP ऑनरशिप को करेगी दोगुना

Advertisement

ShareChat ऐप पहले से ही मुनाफे में है, और कंपनी को उम्मीद है कि शॉर्ट वीडियो ऐप Moj भी अगले कुछ महीनों में मुनाफे में आ जाएगा।

Last Updated- April 15, 2024 | 4:03 PM IST
ShareChat

लोकप्रिय भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ShareChat ने आज घोषणा की कि उसने मौजूदा निवेशकों से 49 मिलियन डॉलर (लगभग 407 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। यह निवेश कन्वर्टिबल डिबेंचर (convertible debentures) के माध्यम से प्राप्त किया गया है, जिसमें लाइटस्पीड, टेमासेक और एल्केन कैपिटल शामिल हैं।

जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल किन चीजों में करेगी कंपनी?

कंपनी पूंजी जुटाने का उपयोग अपनी ऐड टार्गेटिंग टेक्नॉलजी को बेहतर बनाने के साथ-साथ ShareChat लाइव और मोज लाइव पर अपने कंज्यूमर ट्रांजैक्शन बिजनेस का विस्तार करने के लिए करेगी।

ShareChat (मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड) ने आज घोषणा की है कि उसने मौजूदा निवेशकों – लाइटस्पीड, टेमासेक, एल्केन कैपिटल, मूर स्ट्रैटेजिक वेंचर्स और हार्बरवेस्ट सहित अन्य – के नेतृत्व में कन्वर्टिबल डिबेंचर के माध्यम से $49 मिलियन का फंडिंग राउंड पूरा कर लिया है।

सभी कर्मचारियों का ESOP ऑनरशिप दोगुना करेगी कंपनी

ShareChat ऐप पहले से ही मुनाफे में है, और कंपनी को उम्मीद है कि शॉर्ट वीडियो ऐप Moj भी अगले कुछ महीनों में मुनाफे में आ जाएगा। कंपनी ने घोषणा की कि सभी कर्मचारियों के ESOP ऑनरशिप को दोगुना कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के पास कंपनी में अधिक हिस्सेदारी होगी और वे कंपनी की सफलता से सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

इस कदम का उद्देश्य अपने अच्छ कर्मचारियों को बरकरार रखना और कंपनी को बेहतर स्थिति में ले जाने के लिए उनके काम को रिवॉर्ड करना है। ShareChat और मोज के सीईओ और को-फाउंडर अंकुश सचदेवा ने कहा कि नए फंड का उपयोग मोनेटाइजेशन प्लान को बढ़ावा देने और उससे आगे की राह पर ले जाने के लिए किया जाएगा।

सचदेवा जी ने कहा कि, “चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों में भी मौजूदा निवेशकों का लगातार सपोर्ट दर्शाता है कि हम पिछले कुछ सालों में जो रास्ता अपनाकर मुनाफे की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उस पर उनका पूरा विश्वास है।”

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement