facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरत

प्रॉक्सी एडवाइजरों के खिलाफ सेबी जाएगा कंपनी जगत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:46 AM IST

बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कहा कि प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों के खिलाफ शिकायत लेकर सूचीबद्ध कंपनियां नियामक के पास आ सकती हैं। नियामक ने एक परिपत्र में कहा, सेबी (रिसर्च एनालिस्ट) नियम 2014 के तहत आचार संहिता के प्रावधानों के मुताबिक प्रॉक्सी एडवाइजरों की तरफ से गैर-अनुपालन के मामले की जांच नियामक करेगा। यह परिपत्र सेबी की तरफ से प्रक्रियागत दिशानिर्देश जारी किए जाने के एक दिन बाद देखने को मिला है।
विशेषज्ञों ने कहा कि यह कदम प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों की जवाबदेही में सुधार के लिए उठाया गया है, जो भारतीय कंपनी जगत की तरफ से पेश प्रस्ताव पर अल्पांश शेयरधारकों की वोटिंग को प्रभावित करते रहे हैं। सेबी ने कहा है, पिछले कुछ वर्षों में प्रॉक्सी एडवाइजरों ने शेयरधारकोंं को कॉरपोरेट गवर्नेंस के फैसले में प्रभावी तौर पर भागीदार बनने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि इस तरह के कार्य में संभव है कि प्रॉक्सी एडवाइजर व सूचीबद्ध कंपनियों की राय किसी एजेंडे को लेकर अलग-अलग हो, जिससे इस तरह की शिकायत देखने को मिलती है। सोमवार को जारी प्रक्रियागत दिशानिर्देश और ज्यादा पारदर्शिता लाने के इरादे से जारी किए गए हैं ताकि हितों का टकराव न हो और कंपनियों को अपनी राय रखने का मौका दिया गया है।
 

Advertisement
First Published - August 4, 2020 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement