facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

SBI ने जेएएल के 52,000 करोड़ रुपये के कर्ज की बिक्री के लिए बोली मंगाईं

सरकार के स्वामित्व वाली नैशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) से प्रमुख बोली मिलने के बाद यह पहल की जा रही है।

Last Updated- December 11, 2024 | 9:56 PM IST
SBI Jan Nivesh Scheme

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स में 52,074 करोड़ रुपये के डूबते कर्ज को खरीदने में दिलचस्पी रखने वालों से स्विस चैलेंज ऑक्शन के तहत बोली मंगाई है। सरकार के स्वामित्व वाली नैशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) से प्रमुख बोली मिलने के बाद यह पहल की जा रही है।

एनएआरसीएल ने 25 ऋणदाताओं का कर्ज खरीदने के लिए 15:85 नकद-प्रतिभूति पत्र के आधार पर 12 हजार करोड़ रुपये की पेशकश की है। एनएआरसीएल की बोली से लेनदारों की 23 फीसदी वसूली हो जाएगी। इससे पहले एनएआरसीएल ने कंपनी में लेनदारों का कर्ज लेने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन बाद में उसने अपनी पेशकश बढ़ाकर 12 हजार करोड़ रुपये कर दिया।

कंसोर्टियम के अन्य ऋणदाताओं में आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, पंजाब ऐंड सिंध बैंक, साउथ इंडियन बैंक, जेऐंडके बैंक, करुड़ वैश्य बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्जिम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम, सिडबी और आईएफसीआई शामिल हैं।

ऋणदाताओं में भारतीय स्टेट बैंक ने सबसे ज्यादा 15,464 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक ने 10,443 करोड़, आईडीबीआई बैंक ने 8,718 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 3,021 करोड़ रुपये और ऐक्सिस बैंक ने 3,084 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।

आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ऐंड सिक्योरिटीज लिमिटेड को बिक्री प्रक्रिया के लिए ऋणदाताओं के संघ की ओर से प्रक्रिया सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है।

First Published - December 11, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट