facebookmetapixel
Advertisement
Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्ताव

एनसीएल-नेवेली की 5200 करोड़ रुपये की योजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) और नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) दोनों मिलकर बिजली घर के लिए 5200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही हैं। 1000 मेगावाट क्षमता वाले इस बिजली घर की स्थापना सिंगरौली कोयला क्षेत्र की गोर्बी खादान क्षेत्र में की जाएगी।
इस निवेश में से 4500 करोड़ रुपये पिट-हेड बिजली घर को स्थापित करने और बाकी के 700 करोड़ रुपये इन खादानों के विकास में खर्च किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की यह दोनों कंपनियां इस परियोजना पर समझौता पत्र के जरिये पहले ही अपनी सहमति दे चुकी हैं।
कोल इंडिया (सीआईएल) के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दोनों कंपनियां मिल कर एक पिट-हेड बिजली घर और खादानों के विकास के लिए विशेष कंपनी (स्पेशल पर्पस व्हीकल, एसपीवी) बनाएंगी। उनके मुताबिक, ‘हो सकता है कि एसपीवी में दोनों सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी रहे। इस परियोजना में पैसे की कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमें अपनी बुनियादी ढांचों का सही जगह इस्तेमाल करना होगा, ताकि हम 11वी पंचवर्षीय अवधि के तहत बिजली आपूर्ति को पूरा कर सकें।’

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement