facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Rosneft ने इंडियन ऑयल के पूर्व डायरेक्टर को अपने निदेशक मंडल में किया शामिल

Advertisement

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के पूर्व निदेशक जी के सतीश रॉसनेफ्ट (Rosneft) के निदेशक मंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं।

Last Updated- July 07, 2023 | 2:43 PM IST

रूस की अग्रणी ऊर्जा कंपनी रॉसनेफ्ट (Rosneft) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के पूर्व निदेशक जी के सतीश को अपने निदेशक मंडल में जगह देकर भारत के साथ कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने के संकेत दिए हैं। रॉसनेफ्ट ने एक बयान में सतीश को अपने 11 सदस्यीय निदेशक मंडल में शामिल किए जाने की जानकारी दी।

उनके साथ दो अन्य निदेशक भी नियुक्त किए गए हैं। सतीश इस रूसी कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं। वह वर्ष 2021 में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी आईओसी के निदेशक (कारोबार विकास) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

रॉसनेफ्ट के साथ आईओसी की रूस में कुछ तेल एवं गैस क्षेत्रों में साझेदारियां हैं। वह आईओसी के अलावा कुछ अन्य भारतीय कंपनियों को भी कच्चा तेल बेचती है।

ये भी पढ़ें: Russian oil imports: चीनी करेंसी में खरीदा जा रहा रूसी तेल, भारतीय रिफाइनरों ने युवान में शुरू किया पेमेंट-रिपोर्ट

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement