facebookmetapixel
बुलेट ट्रेन का महाप्लान: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने में आएगा ₹16 लाख करोड़ का खर्चा, रेल मंत्री ने बताया रोडमैपRailway Budget 2026: रेलवे को मिले ₹2.92 लाख करोड़, बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरBudget 2026: कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज, शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारतBudget 2026: बुनियादी ढांचे पर ₹12.21 लाख करोड़ का दांव, क्या रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसान

Reliance Retail को खुदरा बाजार से उम्मीद

रिलायंस रिटेल को 2027 तक खुदरा बाजार के 1.4 लाख करोड़ डॉलर पार करने की उम्मीद

Last Updated- August 07, 2024 | 10:12 PM IST
Reliance Retail

रिलायंस रिटेल को उम्मीद है कि प्रीमियम और लग्जरी उत्पादों की बढ़ती मांग से देश के खुदरा बाजार को और बढ़ावा मिलेगा, जिसे देश के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता ने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक माना है और उम्मीद है कि साल 2027 तक यह 1.4 लाख करोड़ डॉलर का स्तर पार कर लेगा। रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 24 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

अपने दृष्टिकोण में कंपनी ने कहा ‘भारतीय खुदरा क्षेत्र के लिए रिलायंस रिटेल की प्रतिबद्धता पिछले कुछ वर्षों के दौरान खुदरा मूल्य श्रृंखला में किए गए बड़े निवेशों से दिख रही है।’ तेल से लेकर दूरसंचार तक के क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि उसकी खुदरा शाखा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रारूपों और उत्पादों में नवोन्मेष करने के लिए दृढ़ है।

डेटा खपत में जियो का 60% हिस्सा

रिलायंस जियो की देश के कुल डेटा खपत में हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 24 में बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो गई। मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना रिपोर्ट में यह बात कही गई है। कंपनी के मुताबिक अगली पीढ़ी के नेटवर्क और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में जियो के बड़े निवेश से प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी बनी रहेगी और इससे आने वाले वर्षों में मजबूत और सतत शेयरधारक रिटर्न सुनिश्चित होगा।

वार्षिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ने किफायती, उच्च गति वाले 4जी डेटा के साथ ‘डेटा के लिहाज से कमजोर’ भारत को ‘डेटा-समृद्ध’ देश में बदल दिया और विश्व रिकॉर्ड समय में पूरे भारत में 5जी नेटवर्क का विस्तार भी किया।

First Published - August 7, 2024 | 10:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट