facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की इकाइयां वसूलेंगी 28,483 करोड़ रुपये

Advertisement

डीईआरसी कंपनी को रेग्युलेटरी ऐसेट्स की वसूली के लिए टैरिफ संशोधन और चार साल की परिसमापन योजना का प्रस्ताव दे सकता है।

Last Updated- August 08, 2025 | 9:55 PM IST
Electricity

अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आर-इन्फ्रा) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी संयुक्त उपक्रम सहायक इकाइयां बीएसईएस यमुना पावर और बीएसईएस राजधानी पावर चार साल के दौरान 28,483 करोड़ रुपये की ‘रेग्युलेटरी ऐसेट्स’ की वसूली करेंगी।

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने 31 जुलाई, 2025 तक इन परिसंपत्तियों को मान्यता दी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को बीएसईएस यमुना पावर और बीएसईएस राजधानी पावर द्वारा 2014 में दायर याचिकाओं और सिविल अपीलों पर अपना फैसला दिया। रेग्युलेटरी ऐसेट्स किसी कंपनी की बैलेंस शीट पर एक ऐसी रकम होती है जो ग्राहकों से लागत वसूलने के भविष्य के अधिकार के बारे में बताती है और जो किसी नियामकीय निकाय से अनुमोदित होती है।

डीईआरसी कंपनी को रेग्युलेटरी ऐसेट्स की वसूली के लिए टैरिफ संशोधन और चार साल की परिसमापन योजना का प्रस्ताव दे सकता है। संशोधित दरों के तहत लागत उपभोक्ताओं को उठानी होगी। इस घटनाक्रम से वाकिफ एक सूत्र ने कहा, ‘हालांकि अदालत ने निर्देश दिया है कि शुल्क का कोई दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। इसलिए डीईआरसी को यह देखना होगा कि वह इस पर कैसे आगे बढ़े।’

इसके अलावा, आर-इन्फ्रा की सहायक कंपनियों पर दिल्ली की बिजली कंपनियों का लगभग 21,000 करोड़ रुपये बकाया है। सूत्र ने कहा, ‘अगर दिल्ली सरकार उस राशि को समायोजित करने के लिए सहमत हो जाती है, तो शेष राशि डीईआरसी के टैरिफ संशोधन के माध्यम से वसूली जा सकती है। लेकिन यह कई शर्तों पर निर्भर करता है।’ राज्य सरकारों और राज्य विद्युत विनियामक आयोगों (ईआरसी) से संबंधित सुनवाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने रेग्युलेटरी ऐसेट्स के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए और उनकी वसूली का निर्देश दिया।

उसने बीएसईएस डिस्कॉम की याचिकाओं और सिविल अपीलों का निपटा दिया और रेग्युलेटरी ऐसेट्स, टैरिफ के निर्धारण के लिए नियामक व्यवस्था में उनकी स्थिति, नियामकों (ईआरसी) के कर्तव्यों और जवाबदेही तथा विद्युत के लिए अपीली न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) के अधिकारों से संबंधित मुद्दे की जांच के लिए 10 ‘सूत्र’ (दिशानिर्देश) निर्धारित किए।

बीएसईएस यमुना पावर और बीएसईएस राजधानी पावर दोनों में आर-इन्फ्रा की 51-51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दोनों कंपनियों में शेष स्वामित्व (49 प्रतिशत) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के पास है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement