facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पेश की नई ब्रांड इंडिपेंडेंस

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:53 PM IST
Independence, FMCG

रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी और दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों (FMCG) की ब्रांड रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने गुजरात में अपना कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स ब्रांड ‘इंडिपेंडेंस’ लॉन्च किया। कंपनी ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में कच्चे माल, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इन उत्पादों को अहमदाबाद के अक्षरधाम में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह पर उपभोक्ताओं और किराना साझेदारों के लिए पेश किया गया है। इन उत्पादों की पेशकश के बाद कंपनी की प्रतिस्पर्धा अदाणी विल्मर, टाटा कंज्यूमर और आईटीसी से सीधी बढ़ गई है क्योंकि, ये कंपनियां पहले से ही कच्चे मालों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रही हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवीएल) के निदेशक ईशा अंबानी ने अपनी एफएमसीजी ब्रांड लॉन्च करके खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले और सस्ते उत्पाद आासानी से उपललब्ध हो जाएंगे। इन उत्पादों में खाने योग्य तेल, दाल, अनाज, पैकेज्ड खाने और अन्य दैनिक उपयोग के आवश्यक सामान शामिल हैं।

यह भी पढ़े: पांच कंपनियों ने लगाई Electric Buses की खरीद के लिए सबसे बड़ी निविदा के वास्ते बोली

ईशा अंबानी ने 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आमसभा के दौरान अपना एफएमसीजी कारोबार शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके बाद यह पेशकश की गई है। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि वह गुजरात को गो-टु- मार्केट राज्य के तौर पर विकसित करना चाहती है, ताकि एफएमसीजी बाजार का मजबूती प्रदान की जा सके। अंबानी ने कहा कि यह ब्रांड भारतीय जरूरतों के लिए सही मायने में एक भारतीय समाधान है, जिससे एक भावनात्मक लगाव पैदा होता है। कंपनी आने वाले महीनों में पूरे गुजरात में एफएमसीजी खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement