facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

रिलायंस की मदरकेयर के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा

Advertisement

समझौते के तहत, आरबीएल यूके संयुक्त उद्यम में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी, जबकि मदरकेयर ग्लोबल ब्रांड लिमिटेड शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।

Last Updated- October 18, 2024 | 6:35 AM IST
Reliance acquires Karkinos Healthcare for Rs 375 crore Reliance ने 375 करोड़ रुपये में कर्किनोस हेल्थकेयर का अधिग्रहण किया

भारत की अग्रणी खुदरा विक्रेता कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने माता-पिता और छोटे बच्चों के लिए उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक विशेषज्ञ मदरकेयर पीएलसी के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की घोषणा की है।

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स होल्डिंग यूके लिमिटेड (आरबीएल यूके) संयुक्त उद्यम बनाएगी, जो मदरकेयर ब्रांड और भारत तथा पड़ोसी बाजारों- नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश से संबंधित इसकी बौद्धिक संपदा परिसंपत्तियों का स्वामित्व रखेगी।

गुरुवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, “समझौते के तहत, आरबीएल यूके संयुक्त उद्यम में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी, जबकि मदरकेयर ग्लोबल ब्रांड लिमिटेड शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।” आरबीएल यूके 1.6 करोड़ पाउंड की नकद कीमत पर हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

बयान के अनुसार, “यह संयुक्त उद्यम निर्दिष्ट दक्षिण एशियाई क्षेत्रों में मदरकेयर ब्रांड की फ्रेंचाइजी के रूप में कार्य करेगा, जिससे दोनों संगठनों की ताकत का लाभ उठाते हुए वृद्धि के नए अवसर खुलेंगे।”

Also read: Infosys Q2 Results: कंपनी ने बढ़ाया आय अनुमान, नेट प्रॉफिट में 4.7% का इजाफा; सैलरी- हायरिंग को लेकर भी होगा ऐलान

रिलायंस ब्रांड्स के प्रबंध निदेशक दर्शन मेहता ने कहा कि मदरकेयर वर्षों से भारत में माता-पिता के लिए एक विश्वसनीय नाम रहा है और यह संयुक्त उद्यम हमारी साझेदारी में एक रोमांचक नया अध्याय शुरू करता है। रिलायंस ब्रांड्स ने सबसे पहले 2018 में भारतीय बाजार के लिए ब्रिटेन स्थित मदरकेयर ब्रांड के अधिकार हासिल किए और वर्तमान में ई-कॉमर्स मंच पर मजबूत उपस्थिति के अलावा 25 शहरों में 87 स्टोर संचालित करती है।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 6:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement