facebookmetapixel
AI का बोझ, क्या भारत को झेलनी पड़ेगी ज्यादा बिजली कटौती?ऑटो सेक्टर में पैसा लगाने का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने चुने 3 बड़े स्टॉकभारत में ETF निवेश ने बनाया रिकॉर्ड, AUM ₹10 लाख करोड़ के पार; निवेशकों की गोल्ड-सिल्वर में बढ़ी दिलचस्पीMCX से लेकर TVS Motor तक: BSE500 के 11 शेयरों ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की बल्ले-बल्लेIRCTC Rules: क्या ट्रेन में भी फ्लाइट जैसी एक्स्ट्रा बैगेज फीस लगती है? जानें नियम₹7,600 का सोना ₹1.35 लाख कैसे पहुंचा? जानें 20 साल में शेयर मार्केट के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शनRVNL, JWL, KEC समेत 9 शेयरों में तेजी का इशारा, सुपरट्रेंड ने दिया बड़ा संकेतभारत-न्यूजीलैंड FTA पर मुहर, भारतीयों के लिए हर साल 1,667 स्किल्ड वीजा का रास्ता साफ₹18,000 करोड़ के ऑर्डर हाथ में, Construction Stock पर ब्रोकरेज बुलिश, 6-9 महीने में ₹1,073 जाएगा भाव!2026 में FMCG सेक्टर में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद, मार्जिन में दिख सकता है बेहतर सुधार

October sales: अक्टूबर में कार और बाइक की रिकॉर्ड बिक्री, तिपहिया वाहनों में हल्की गिरावट

वाहन निर्माताओं के संगठन सायम ने अक्टूबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।

Last Updated- November 13, 2024 | 10:32 PM IST
Auto sales

यात्री वाहनों और दोपहियों के लिए अक्टूबर रिकॉर्ड तोड़ने वाला महीना साबित हुआ है। इस महीने में उनकी घरेलू बिक्री अब तक के सर्वोच्च स्तर पर रही। दशहरा और दीवाली इसी महीने पड़ने से त्योहारी मांग के कारण ऐसा हुआ। हालांकि तिपहिया सेगमेंट ने बिक्री में थोड़ी नरमी का सामना किया।

वाहन निर्माताओं के संगठन सायम ने अक्टूबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। यह 3,93,238 वाहन रही जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 0.9 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्शाती है। यूटिलिटी वाहनों (जिसमें एसयूवी और एमयूवी शामिल होते हैं) की बिक्री अक्टूबर में 13.9 फीसदी बढ़ी और अप्रैल से अक्टूबर तक इनकी बिक्री में 13.28 फीसदी का इजाफा हुआ।

बाजार की अग्रणी मारुति सुजूकी के साथ-साथ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और रेनो ने अपनी यूवी की घरेलू बिक्री में क्रमश: 19.4 फीसदी, 51.7 फीसदी और 5.75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। यूवी की घरेलू बिक्री में इजाफे के अलावा इसका निर्यात भी बढ़ा और अक्टूबर में इसमें 38.16 फीसदी का इजाफा हुआ।

यात्री वाहनों का निर्यात अक्टूबर 2024 में बढ़कर 61,350 हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 53,290 वाहन रहा था यानी इसमें 13.73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में यात्री वाहनों का निर्यात बढ़कर 4,38,209 वाहन रहा जो पिछले साल की इसी अवधि के 3,90,674 वाहनों के मुकाबले 12.19 फीसदी ज्यादा है।

दोपहिया सेगमेंट में भी वृद्धि हुई और घरेलू बिक्री 21,64,276 वाहन तक पहुंच गई। यह सालाना आधार पर 14.2 फीसदी बढ़ी। अक्टूबर 2023 की तुलना में इस सेगमेंट में स्कूटर और मोटरसाइकल क्रमशः 22.3 फीसदी और 11.0 फीसदी की वृद्धि के साथ आगे रहे।

अक्टूबर 2024 में दोपहिया निर्यात 4,54,054 रहा जो अक्टूबर 2023 में 3,71,030 वाहनों के मुकाबले 22.4 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में 15.52 फीसदी की वृद्धि देखी गई जो पिछले वर्ष की 25,50,623 वाहनों से बढ़कर 29,46,571 वाहन हो गई।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर 2024 में दो बड़े त्योहार दशहरा और दिवाली एक ही महीने में आए जो पारंपरिक रूप से उपभोक्ता मांग में इजाफा करते हैं। यह बढ़ोतरी ऑटोमोटिव उद्योग में स्पष्ट रूप से दिखी दी। यात्री और दोपहिया वाहनों की अक्टूबर में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई।

देश के राष्ट्रीय वाहन पंजीकरण पोर्टल वाहन के आंकड़ों ने इस रुझान की मजबूती पर मुहर लगाई। पोर्टल से पता चला कि यात्री वाहनों और दोपहिया का पंजीकरण अक्टूबर 2023 की तुलना में 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। हालांकि तिपहिया सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 0.7 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज हुई और अक्टूबर 2024 में यह 76,770 रह गई जो अक्टूबर 2023 में 77,344 थी। हालांकि अक्टूबर 2024 में तिपहिया का पंजीकरण पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 11 फीसदी बढ़ा।

First Published - November 13, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट