facebookmetapixel
Advertisement
Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंगरीपो दर में कटौती का असर, 9% से कम ब्याज दर वाले कर्ज की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा: RBI रिपोर्ट

खरीदना चाहते हैं खुद का घर? भारत सरकार दिवाली पर कर सकती है बड़ा ऐलान

Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह योजना इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हो सकती है।

Last Updated- October 18, 2023 | 10:23 AM IST
Housing price

Home Buyers: खुद का घर होना हर किसी का सपना होता है। खासतौर पर, मिडिल क्लास फैमिली के लिए तो यह बहुत बड़ी बात होती है। अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए लोगों को सालों तक पैसे जोड़ने पड़ते हैं। इस त्योहारी सीजन आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं तो भारत सरकार की एक स्कीम आपका सपना साकार कर सकती है।

आइए, जानते हैं सरकार की स्कीम के बारे में…

CNBC TV -18 की रिपोर्ट के अनुसार, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार किफायती हाउसिंग लोन के लिए ब्याज सब्सिडी योजना (Interest Subsidy Scheme) को जल्द शरू कर सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार इस स्कीम को आने वाले कुछ हफ्तों में शुरू करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें : Luxury Housing Supply : लग्जरी मकानों की आपूर्ति 5 साल के उच्च स्तर पर

छोटे शहरी आवास के लिए 60,000 करोड़ खर्च करने की योजना

कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार अगले पांच साल में गरीबों और मिडिल क्लास वर्ग के लोगों के लिए सरकार 60 हजार करोड़ रुपये की नई सब्सिडी योजना की शुरुआत करने पर विचार कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह योजना इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हो सकती है।

15 अगस्त को पीएम ने की थी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2023 के भाषण के दौरान ऐलान किया था कि सरकार शहरों में किराए के घरों में रहने वाले लोगों के लिए एक नई योजना के जरिए सस्ता होम लोन देगी।

यह भी पढ़ें : जुलाई-सितंबर तिमाही में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश घटकर 79.34 करोड़ डॉलर पर: Colliers India

पीएम ने भाषण के दौरान कहा था कि उनकी सरकार की इस योजना से उन परिवारों को फायदा होगा जो शहरों किराए के मकानों, झुग्गियों या चॉलों या अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे हैं।

सितंबर तिमाही में खूब बिके घर

देश के आठ प्रमुख शहरों में मजबूत मांग से जुलाई-सितंबर की तिमाही में Housing sales सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 82,612 इकाई पर पहुंच गई है। यह छह साल का तिमाही बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले की समान अवधि में आठ प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयों की बिक्री 73,691 इकाई रही थी। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें तिमाही बिक्री छह साल के उच्चस्तर पर पहुंची है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement