facebookmetapixel
Advertisement
Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंगरीपो दर में कटौती का असर, 9% से कम ब्याज दर वाले कर्ज की हिस्सेदारी 62% से ज्यादा: RBI रिपोर्ट

जुलाई-सितंबर तिमाही में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश घटकर 79.34 करोड़ डॉलर पर: Colliers India

Advertisement

जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान मिश्रित उपयोग वाली परिसंपत्तियों में भी funds inflows 73 प्रतिशत घटकर 2.72 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 10.08 करोड़ डॉलर था।

Last Updated- October 07, 2023 | 1:49 PM IST
Real Estate

कार्यालय परिसंपत्तियों (office assets) में रफ्तार धीमी होने के कारण चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में Real Estate में संस्थागत निवेश (institutional investments) 21 प्रतिशत घटकर 79.34 करोड़ डॉलर रह गया। कोलियर्स इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 100.21 करोड़ डॉलर था। Real Estate सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने शनिवार को एक रिपोर्ट में आंकड़ा जारी किया। इसके अनुसार, कार्यालय परिसंपत्तियों में जुलाई-सितंबर के दौरान निवेश में 89 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 7.91 करोड़ डॉलर रह गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 69.43 करोड़ डॉलर था।

Also Read: Real Estate: महंगे मकानों की डिमांड पहली बार सस्ते मकानों से ज्यादा

कोलियर्स इंडिया ने बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान मिश्रित उपयोग वाली परिसंपत्तियों में भी धन प्रवाह (funds inflows) 73 प्रतिशत घटकर 2.72 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 10.08 करोड़ डॉलर था। हालांकि, आवासीय संपत्तियों में संस्थागत निवेश इस कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़कर 27.46 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 18.7 करोड़ डॉलर था।

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर के दौरान औद्योगिक और भंडारण परिसंपत्तियों (Industrial & warehousing assets) में 34.03 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह केवल दो करोड़ डॉलर था।

Also Read: Housing Sales: सितंबर तिमाही में खूब बिके घर, इन शहरों में 6 साल के हाईएस्ट लेवल पर पहुंची बिक्री

Advertisement
First Published - October 7, 2023 | 1:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement