facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

Macrotech Developers मार्च तक 10,000 करोड़ रुपये का हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करेगा

Advertisement

कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 79 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की पेशकश करने का लक्ष्य तय किया है।

Last Updated- October 27, 2024 | 3:23 PM IST
macrotech developers
Macrotech Developers

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लगभग 80 लाख वर्ग फुट की आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी, जिनका अनुमानित बिक्री मूल्य 10,000 करोड़ रुपये है। मुंबई की कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचता है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने अपने ताजा निवेशक प्रस्तुतीकरण में कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान 36 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की परियोजनाएं पेश की हैं, जिनकी अनुमानित बिक्री बुकिंग क्षमता 6,130 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 79 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की पेशकश करने का लक्ष्य तय किया है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बेहतर आवास मांग के कारण जुलाई-सितंबर के दौरान बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,290 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारही (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में किसी भी तिमाही के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ बिक्री बुकिंग हासिल की, जबकि यह तिमाही आमतौर पर मानसून और श्राद्ध के चलते कमजोर रहती है।’’

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement