facebookmetapixel
बुलेट ट्रेन का महाप्लान: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने में आएगा ₹16 लाख करोड़ का खर्चा, रेल मंत्री ने बताया रोडमैपRailway Budget 2026: रेलवे को मिले ₹2.92 लाख करोड़, बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरBudget 2026: कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज, शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारतBudget 2026: बुनियादी ढांचे पर ₹12.21 लाख करोड़ का दांव, क्या रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसान

Rapido देगी महिलाओं को ₹25,000 कमाने का मौका! तीन साल में 2 लाख महिला राइडर्स जोड़ने का बड़ा प्लान

महिलाओं के लिए ‘पिंक Rapido’ योजना की शुरुआत 2022 में चेन्नई से हुई थी। इसके बाद इसे हैदराबाद और दिल्ली में भी शुरू किया गया।

Last Updated- March 27, 2025 | 8:29 PM IST
Rapido

बाइक टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी Rapido ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले तीन साल में 2 लाख महिला बाइक राइडर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल करेगी। यह पहल पिंक मोबिलिटी इनिशिएटिव का हिस्सा है, जिसका मकसद महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इसके साथ ही कंपनी ने इस योजना को पूरे देश में लागू करने की भी घोषणा की।

महिला राइडर्स को मिलेगा अच्छा वेतन

Rapido ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म के जरिए महिला राइडर्स को हर महीने ₹25,000 तक की निश्चित आय का मौका देगा। कंपनी का लक्ष्य है कि महिला कैप्टेंस को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

तीन शहरों में पहले से चल रही है पहल

महिलाओं के लिए ‘पिंक Rapido’ योजना की शुरुआत 2022 में चेन्नई से हुई थी। इसके बाद इसे हैदराबाद और दिल्ली में भी शुरू किया गया। फिलहाल, चेन्नई में 350 महिला बाइक राइडर्स, हैदराबाद में 220 और दिल्ली में 170 महिला राइडर्स इस सेवा से जुड़ी हुई हैं।

500 शहरों तक पहुंचेगी Rapido की सेवा

फिलहाल, Rapido की सेवाएं 270 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी का लक्ष्य अक्टूबर 2025 तक इसे 500 शहरों तक फैलाने का है। इससे अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और यात्रा सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

महिलाओं को मिलेगा ट्रेनिंग और सपोर्ट

Rapido ने Azad Foundation और Sakha Consulting Wings नाम की दो सामाजिक संस्थाओं के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत, जरूरतमंद महिलाओं को प्रोफेशनल ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, कंपनी उन्हें वाहन खरीदने, रजिस्ट्रेशन कराने और सुरक्षा प्रशिक्षण देने में भी मदद करेगी।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

Rapido के चीफ ऑफ स्टाफ, श्राव्या रेड्डी ने कहा, “महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। पिंक मोबिलिटी इनिशिएटिव का देशभर में विस्तार, महिलाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।”

Azad Foundation और Sakha की संस्थापक मीनू वदेड़ा ने भी कहा कि यह साझेदारी महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने में मदद करेगी और उन्हें नए क्षेत्रों में काम करने के अवसर देगी।

हर दिन लाखों लोग कर रहे हैं Rapido का इस्तेमाल

Rapido हर दिन 6.5 से 7 लाख लोगों को गिग वर्क (अस्थायी काम) के अवसर दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना 3.7 मिलियन यानी 37 लाख से ज्यादा राइड्स बुक की जाती हैं। विभिन्न सेवाओं में 45% बाइक राइड्स, 30% तीन पहिया वाहन (ऑटो) की सवारी, 15-20% कैब सेवाएं, और 5% पार्सल डिलीवरी व अन्य सेवाएं शामिल हैं।

First Published - March 27, 2025 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट