facebookmetapixel
Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताब

Q4 Results Today: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 233.81 करोड़ रुपये

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में मुनाफा 426.22 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 07, 2024 | 2:25 PM IST
IFB Industries Q4 Results
CG Power & Industrial Solutions Limited Q4 results

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 233.81 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में मुनाफा 426.22 करोड़ रुपये रहा था।

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड का 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 1,427.61 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 962.97 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय बढ़कर 2,239.83 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में यह 1,917.05 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 की एकीकृत आय 8,152.24 करोड़ रुपये रही जो 2022-23 में 7,040.30 थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए 1.30 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया है।

First Published - May 7, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट