facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?

Q1FY24: शीर्ष 5 कारोबारी समूहों का मिलाजुला प्रदर्शन

Advertisement

इन कारोबारी समूहों में अदाणी, महिंद्रा और टाटा समूह की कंपनियां आय वृद्धि के मामले में अव्वल रहीं

Last Updated- August 24, 2023 | 10:22 PM IST
indian currency

देश में किसी न किसी परिवार के स्वामित्व वाले पांच शीर्ष कारोबारी समूहों के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) मिले जुले प्रदर्शन से भरी रही। आय के लिहाज से 5 बड़े कारोबारी समूहों में से 3 की कुल शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में पिछले साल की समान अव​धि की तुलना में घटी है और दो समूहों के शुद्ध मुनाफे में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कमी आई है।

पांचों समूहों की सभी सूचीबद्ध कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री अप्रैल-जून, 2022 के मुकाबले महज 2.2 फीसदी बढ़ी और 6.6 लाख करोड़ रुपये रही। इनकी शुद्ध बिक्री उस तिमाही में 42.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 10.3 फीसदी बढ़ी थी। इन 5 समूहों की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में साल भर पहले के मुकाबले 13.9 फीसदी बढ़कर 55,551.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 48,764.4 करोड़ रुपये था।

इन कारोबारी समूहों में अदाणी, महिंद्रा और टाटा समूह की कंपनियां आय वृद्धि के मामले में अव्वल रहीं मगर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला समूह की कंपनियों के शुद्ध मुनाफे में अप्रैल-जून, 2022 के मुकाबले गिरावट देखी गई। टाटा समूह की कंपनियों ने इस दौरान सबसे ज्यादा वृद्धि की। इस जून में खत्म तिमाही के दौरान टाटा की कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से 16.7 फीसदी बढ़ी। उनके बाद महिंद्रा समूह की कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री में 13.2 फीसदी का इजाफा हुआ। इसके विपरीत अदाणी, मुकेश अंबानी और आदित्य बिड़ला समूह की कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री में पिछले साल की तुलना में गिरावट देखी गई।

यह विश्लेषण शीर्ष 5 कारोबारी घरानों की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही नतीजों पर आधारित है। हमारे नमूने में कुल 33 कंपनियां शामिल हैं। मगर समूह की सूचीबद्ध कंपनियों की सूचीबद्ध सहायक इकाइयों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इनमें से 18 कंपनियां टाटा समूह की और 6 अदाणी समूह की हैं। हमारे नमूने में अदाणी समूह द्वारा हाल में अधिग्रहीत की गई अंबुजा सीमेंट, एसीसी, एनडीटीवी और अदाणी विल्मर शामिल नहीं हैं।

शीर्ष 5 समूहों में टाटा समूह की कंपनियों का दबदबा रहा और पांचों की कुल शुद्ध आय में 40 फीसदी हिस्सेदारी टाटा की ही रही। शुद्ध मुनाफे में भी इस समूह का 34 फीसदी योगदान रहा। मुकेश अंबानी की कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री में 31.5 फीसदी और शुद्ध मुनाफे में 29 फीसदी हिस्सेदारी रही।

आंकड़ों से पता चलता है कि टाटा और मुकेश अंबानी समूह तथा अन्य कारोबारी घरानों की आय और मुनाफे में काफी अंतर है। टाटा समूह की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की आय अन्य समूहों की कुल आय से अधिक रही। इसी तरह रिलायंस के रिफाइनिंग, पेट्रोरसायन, दूरसंचार और रिटेल कारोबार की आय अन्य समूहों की कुल आय से अधिक रही।

व्यक्तिगत स्तर पर अदाणी समूह की कंपनियां मुनाफा वृद्धि की सूची में शीर्ष पर रहीं लेकिन यह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अदाणी पावर की अन्य आय पिछले साल की समान अवधि की तुलना में चार गुना इजाफा होने की वजह से है। अगर इसे हटा दें तो अदाणी समूह की कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 24 फीसदी घटकर 49,567.5 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 65,307.4 करोड़ रुपये रही थी।

अदाणी समूह की शुद्ध बिक्री में गिरावट अदाणी पावर और अदाणी एंटरप्राइजेज की कम आय की वजह से आई है। अदाणी पावर की शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 19.8 फीसदी घटी और अदाणी एंटरप्राइजेज की शुद्ध बिक्री में 37.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। अदाणी एंटरप्राइजेज की आय में गिरावट की असली वजह उसके कायोला कारोबार में 50 फीसदी गिरावट आना है। कोयला कारोबार की अदाणी एंटरप्राइजेज की कुल शुद्ध बिक्री में करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी है।

शीर्ष 5 कारोबारी समूहों में महिंद्रा और टाटा समूह की कंपनियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स और टीसीएस की आय दो अंक में बढ़ने का फायदा टाटा समूह को मिला। इसी तरह वाहन और वित्तीय सेवा कारोबार की आय दो अंक में बढ़ने से महिंद्रा समूह को फायदा हुआ है।

इसके उलट मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला समूह की हिंडाल्को तथा ग्रासिम को वैश्विक स्तर पर जिंसों के दाम घटने से आय और मुनाफे में चपत लगी है।

दीर्घावधि के लिहाज से अधिकतर कारोबारी समूहों की आय वृद्धि में तेज गिरावट आई है और अदाणी समूह की कंपनियों की आय सबसे ज्यादा घटी है। उधर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में टाटा समूह की कंपनियों की शुद्ध बिक्री में वृद्धि पिछली तीन तिमाही में सबसे अच्छी रही है। इसमें वैश्विक कारोबार की आय का अहम योगदान रहा है। टाटा समूह की कुल आय में करीब 50 फीसदी योगदान टीसीएस की निर्यात आय और टाटा मोटर्स के जगुआर लैंडरोवर (जेएलआर) की बिक्री आय का रहा। जेएलआर अपने ज्यादातर वाहन यूरोप, अमेरिका और चीन में बेचती है।

अधिकतर कारोबारी समूहों का शुद्ध मुनाफा वृद्धि लगभग सपाट रही और इसमें पिछली 6 तिमाही से बमुश्किल इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement