facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Eternal ने ब्लिंकइट में लगाया 600 करोड़, क्विक कॉमर्स विस्तार को मिली रफ्तार

इटरनल ने फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट में 600 करोड़ रुपये का निवेश कर उसके नेटवर्क विस्तार और वृद्धि पहलों को मजबूती दी है।

Last Updated- November 27, 2025 | 10:10 AM IST
Blinkit
Representative Image

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स इकाई ब्लिंकइट की मूल कंपनी इटरनल ने ब्लिंकइट में 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के पास की गई नियामक फाइलिंग से इसका पता चला है।

यह निवेश ऐसे समय में आया है जब प्लेटफॉर्म प्रतिस्पर्धी क्विक कॉमर्स बाजार में अपने परिचालन का विस्तार करना चाहता है। ब्लिंकइट ने मार्च 2027 तक 3,000 डार्क स्टोर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। मगर वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के परिणामों के मुताबिक कंपनी के डार्क स्टोर की संख्या 1,816 रही।

उल्लेखनीय है कि हालिया निवेश इस कैलेंडर वर्ष में ब्लिंकइट में किया गया तीसरा निवेश है। इस साल की शुरुआत में जनवरी में इटरनल ने ब्लिंकिट में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया था और एक महीने बाद फरवरी में 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया था। इस बारे में इटरनल के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह इटरनल की सहायक कंपनी बीसीपीएल (ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड) में नियमित नकदी निवेश है, जो ब्लिंकइट के नेटवर्क विस्तार और वृद्धि पहलों का समर्थन करने के लिए है। इसमें परिचालन घाटा, कार्यशील पूंजी और पूंजीगत व्यय शामिल हैं।’

First Published - November 27, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट