facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

PNB Q2 Results: प्रॉफिट में 145% का उछाल! ₹34,447 करोड़ की हुई कमाई, नतीजों से खुश बाज़ार

पीएनबी बैंक का कंसोलिडेट मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 4,714 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 28, 2024 | 3:44 PM IST
PNB

PNB Q2 Results: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सोमवार को अपने जुलाई-सितंबर अवधि के नतीजों का ऐलान कर दिया। बैंक का मुनाफा 2024-25 की दूसरी तिमाही में दो गुना से अधिक होकर 4,306 करोड़ रुपये हो गया। पब्लिक सेक्टर बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,756 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

पीएनबी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सितम्बर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 34,447 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल की समान तिमाही में 29,383 करोड़ रुपये थी।

ब्याज से होने वाली कमाई भी बढ़ी

इसके अलावा तिमाही के दौरान बैंक ने ब्याज से 29,875 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो एक साल पहले की समान अवधि में 26,355 करोड़ रुपये से अधिक है।

एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक के ग्रॉस नॉन-परफार्मिंग एसेट (NPAs) में सुधार देखा गया है। यह एक साल पहले के 6.96 प्रतिशत से घटकर सितम्बर तिमाही में ग्रॉस लोन का 4.48 प्रतिशत हो गया। इसी तरह, शुद्ध एनपीए या फंसा हुआ कर्ज पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 1.47 प्रतिशत से घटकर 0.46 प्रतिशत हो गया।

वहीं, पीएनबी बैंक का कंसोलिडेट मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 4,714 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 1,990 करोड़ रुपये था।

बैंक ने बोर्ड की तरफ से मंजूर नीति के अनुरूप 350 करोड़ रुपये का फ्लोटिंग प्रावधान किया है। 30 सितंबर तक बैंक के पास 500 करोड़ रुपये का फ्लोटिंग प्रोविजन है।

शेयरों में उछाल

शानदार तिमाही नतीजों के बाद पीएनबी बैंक के शेयरों में उछाल आया है। 3:14 बजे बैंक का शेयर 3.44 प्रतिशत 3.29 रुपये बढ़कर 99.01 रुपये पर कारोबार कर रहा था। नतीजे आने के बाद यह 5% तक चढ़ गया था।

नेट प्रॉफिट-4,306

टोटल रेवेन्यू या इनकम-34,447

ब्याज से कमाई-29,875

कंसोलिडेट मुनाफा-4,714

First Published - October 28, 2024 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट