facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Patel Engineering तथा उसके जॉइंट वेंचर को महाराष्ट्र में 343 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का मिला ठेका कॉन्ट्रैक्ट

मुंबई स्थित इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण कंपनी की जलविद्युत और बांध परियोजनाओं के लिए सुरंगों तथा भूमिगत कार्यों में मजबूत उपस्थिति है।

Last Updated- May 09, 2024 | 1:22 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)
Representative Image

बुनियादी ढांचा कंपनी पटेल इंजीनियरिंग तथा उसके संयुक्त उद्यम साझेदार को महाराष्ट्र में 342.76 करोड़ रुपये की भूजल निकालने की परियोजना का ठेका मिला है। इन्होंने परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाई। इसका काम 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

परियोजना महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। परियोजना को एक संयुक्त उद्यम के जरिए पूरा किया जाएगा। इसमें पटेल इंजीनियरिंग की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि महाराष्ट्र सरकार के कार्यकारी अभियंता कार्यालय ने 342.76 करोड़ रुपये के अनुबंध के लिए पटेल इंजीनियरिंग को उसके संयुक्त उद्यम साझेदार के साथ ‘एल1’ घोषित किया है।

अनुबंध में जिगांव परियोजना के जलमग्न क्षेत्र से प्रथम चरण के लिए जल निकालने की व्यवस्था का निर्माण कार्य शामिल है। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल घटक और संबद्ध काम भी शामिल हैं।

मुंबई स्थित इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण कंपनी की जलविद्युत और बांध परियोजनाओं के लिए सुरंगों तथा भूमिगत कार्यों में मजबूत उपस्थिति है।

First Published - May 9, 2024 | 1:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट