facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

‘कारोबार पर नहीं पड़ेगा महामारी का ज्यादा असर’

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:09 AM IST

टाटा पावर को उम्मीद है कि कोविड-19 का उसके कारोबार पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन उसकी कोयला खनन कंपनियों पर इसका असर दिख सकता है। मंगलवार को जारी कंपनी का सालाना रिपोर्ट में ये बातें कही गई है। कंपनी ने कहा कि उसकी मुंद्रा कैश जेनरेटिंग यूनिट (सीजीयू) की रिकवरी की क्षमता अप्रभावित बनी रहेगी। अपनी सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी कहा कि वह ताप विद्युत में किसी तरह का विस्तार शुरू नहीं करेगी और भारतीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में वितरण कारोबार में विकल्प तलाशेगी और पारेषण परिसंपत्तियों का अधिग्रहण करेगी।
टाटा पावर ने एक रिपोर्ट में कहा, यह मानते हुए कि बिजली आपूर्ति आवश्यक सेवा है, प्रबंधन का मानना है कि कंपनी, उसकी सहायकों, संयुक्त उद्यमों और एसोसिएट्स के कारोबार पर इस महामारी का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हालांकि उसकी कोयला खदान कंपनियों के भविष्य के प्रदर्शन पर कोविड-19 की अनिश्चितता का असर हो सकता है।
कंपनी ने कहा कि उसके संवेदनशील विश्श्लेषण के आधार पर कंपनी का मानना है कि कोविड-19 की अनिश्चितता का मुंद्रा सीजीयू की रिकवरी की क्षमता पर असर शायद नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - July 8, 2020 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement