facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव के बीच बढ़ी टर्म इंश्योरेंस की मांग, प्रवासी भारतीय भारत में सुरक्षा कवर को दे रहे प्राथमिकताडॉलर के मुकाबले रुपया 5 हफ्ते के हाई पर, तेल कीमतों में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराहोर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से भारत को राहत, तेल कीमतों में गिरावट लेकिन अनिश्चितता बरकरारवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वादा: विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए जाएंगे और कदमEditorial: उम्मीद बनाम अनुभव, बाजारों और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन की जद्दोजहदकॉकरोच जनता पार्टी की रैली से उठे सवाल: युवा असहमति, राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएंमाइक्रोफाइनेंस में अब नई सोच जरूरी: मौजूदा मॉडल ठीक है, लेकिन विकास दर सीमित बनी हुई हैजीक्वांट इन्वेस्टेक के फाउंडर शंकर शर्मा बोले- भारत में स्मॉलकैप पर दांव लगाओगे तो पैसा बना पाओगेअमेरिका-ईरान शांति समझौते से किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा दांवSEBI फिर खोल सकता है ओपन मार्केट बायबैक का रास्ता, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा?

अचानक टैक्स में कटौती के बाद चढ़ा ONGC

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:33 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition

ONGC का शेयर मंगलवार को BSE पर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 164.30 रुपये पर बंद हुआ। सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर 6,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 4,100 रुपये प्रति टन कर दिया है। इस खबर से ONGC  के शेयर में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सार्वजनिक कंपनी का शेयर अभी 52 हफ्ते के उच्चस्तर 168.40 रुपये के करीब है, जो उसने 5 मई 2022 को छुआ था।

इस बीच, ऑयल इंडिया का शेयर एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 258.15 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में BSE सेंसेक्स 0.40 फीसदी यानी 242 अंकों की बढ़त के साथ 61,354 पर बंद हुआ।

अप्रत्याशित कर की 20वीं समीक्षा में उपकर 2 मई से घटाकर 7 डॉलर प्रति बैरल कर दिया गया है। इससे देसी अपस्ट्रीम कंपनियों (ओएनजीसी व ऑयल इंडिया समेत) पर उपकर में कमी आएगी। पेट्रोल, एटीएफ व डीजल का निर्यात करने वाली रिफाइनरियों पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगातार शून्य बना हुआ है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, ओएनजीसी के शेयर की कीमत पिछले एक महीने के एकीकृत दायरे 159 से 146 रुपये के पार निकलने की कगार पर है, जो तेजी बहाल होने और प्रवेश के नए मौके का संकेत दे रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इस शेयर में सकारात्मकता बनी रहेगी और आगामी सत्रों में 171 के स्तर की ओर बढ़ेगा।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने कहा, कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची रहने और गैस से मिलने वाली बेहतर कीमत के कारण मुनाफा अच्छा रह सकता है। समय-समय पर अप्रत्याशित कर की समीक्षा पर नजर रखनी होगी।

सहायक कंपनियों व अन्य निवेश से वैल्यू अनलॉकिंग के अलावा निवेश पर होल्डिंग कंपनी की कम छूट और ज्यादा लाभांश प्रतिफल व भुगतान अनुपात भविष्य में कीमत के प्रदर्शन को लेकर अहम संकेतक हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement