facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

ONDC से बढ़ रहा छोटे उद्यमों का कारोबार, लेकिन…

Advertisement

विकास में अहम योगदान का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इस मंच की तारीफ

Last Updated- January 02, 2025 | 10:43 PM IST
ONDC पर मासिक लेनदेन मार्च तक चार करोड़ पर पहुंचने की उम्मीदः CEO , Monthly transactions on ONDC expected to reach 4 crore by March: CEO

ऑनलाइन सेवाएं देने वाली छोटी कंपनियों, मंचों और स्टार्टअप के बीच ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) काफी लोकप्रिय हो रहा है। धीरे-धीरे इसकी पहुंच बढ़ रही है और कारोबार को खासी वृद्धि करने में मदद मिल रही है। खाना पहुंचाने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों, कैब संचालकों समेत कई प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं देने वाले मंचों ने ओएनडीसी पर साइन-अप किया है।

उदाहरण के लिए ओला कंज्यूमर ने हाल ही में बेंगलूरु में अपनी खाना पहुंचाने की सेवाए इसी मंच के जरिये शुरू की है। पिछले साल ओएनडीसी ने कई स्टार्ट-अप का अपने साथ जुड़ने का ऐलान किया था। जीरोधा, ईजमाईट्रिप, कार्स24, फिजिक्सवाला, पॉलिसीबाजार, ऑफबिजनेस, विनजो, लाइवस्पेस और ग्लोबलबीज जैसी फर्मों के साथ ओएनडीसी ने समझौता किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की वृद्धि में विशेष योगदान देने वाले ओएनडीसी की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ‘छोटे उद्यमों को बढ़ाने और ई-कॉमर्स व्यापार में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में ओएनडीसी का खासा योगदान रहा है। यह विकास एवं समृद्धि की राह में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विकास को गति देने में यह मंच अहम भूमिका अदा कर रहा है।

ओएनडीसी के लिए सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए गोयल ने कुछ आंकड़ों के जरिये इस मंच की विकास यात्रा को सामने रखा था। उन्होंने बताया था कि इस मंच के पास 200 प्रतिभागियों का नेटवर्क है और 7 लाख से अधिक विक्रेता इससे जुड़े हैं। यही नहीं, यह मंच देश के 600 शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

गोयल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘इस मंच ने पिछले तीन वर्षों में न केवल अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि नेटवर्क पर समान प्रतिस्पर्धी मौका देकर खासकर छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने में योगदान दिया।’ उन्होंने कहा कि ओएनडीसी के शुरू होने के बाद से 1,110 शहरों और कस्बों में उपभोक्ताओं ने इन नेटवर्क के माध्यम से 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। ओएनडीसी को 2021 में लांच किया गया था। इसका मकसद देश में पूरी ई-कॉमर्स प्रणाली को विस्तार देना और क्रेता एवं विक्रेता के बीच की दूरी को समाप्त करने के लिए पुल की भूमिका निभाना है।

इससे पहले 2024 में ओएनडीसी के सीईओ टी. कोशी ने कहा था कि इस मंच के माध्यम से मार्च 2025 तक हर माह 3 से 4 करोड़ रुपये का लेनदेन होने की उम्मीद है। बीते साल नवंबर में इससे मासिक लेनदेन 1.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। नाश्ता और स्नैक्स पहुंचाने वाला देश का प्रमुख स्टार्टअप ब्रांड ट्रू एलिमेंट्स ने जनवरी 2023 से अपने उत्पाद ओएनडीसी के माध्यम से बेचने शुरू किए थे।

कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ पुरु गुप्ता ने कहा कि इस मंच के माध्यम से उनके ब्रांड ने शुरुआती साल में अच्छा कारोबार किया, लेकिन 2024 में इसके व्यापार में सभी श्रेणियों में तेजी से गिरावट आई और पिछले साल के मुकाबले बिक्री काफी गिर गई। ओएनडीसी से अन्य प्लेटफॉर्म पर बिक्री की तुलना करते हुए गुप्ता ने कहा, ‘अन्य प्लेटफार्म के मुकाबले यहां बिक्री बहुत कम है। दूसरे मंचों पर मौजूदा जीएमवी ओएनडीसी के मुकाबले बहुत ज्यादा है।’

ओएनडीसी पर वृद्धि की संभावनाओं एवं चुनौतियों के बारे में ट्रू एलिमेंट्स की डायरेक्ट टू कंज्यूमर हेड, जाह्न्वी जलतारे ने कहा, ‘जहां यह मंच कम लागत में व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचने में मदद करता है, वहीं जागरूकता की कमी के कारण उपभोक्ता इसके बारे में बहुत कम जानते हैं।’

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement