facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल! सोने का भाव 125000 रुपये के पार; जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,25,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 11, 2025 | 2:44 PM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,25,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 625 रुपये की तेजी के साथ 1,24,595 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,970 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,177 रुपये की तेजी के साथ 1,25,147  रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,25,839 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,24,595 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,052 रुपये की तेजी के साथ 1,54,743 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,691 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,709 रुपये की तेजी के साथ 1,55,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,124 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,122 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 18.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,140.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.31 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 50.54 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना ₹1,24,595 ₹1,24,970 1,25,147
चांदी ₹1,54,743 ₹1,53,691 1,55,400
Comex Open Last Close LTP
सोना $4,124 4,122 4,140.20
चांदी $50.44 50.31 50.54

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement