facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Torrent Power Q2 results: मुनाफा 50% बढ़कर ₹741.55 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी से रेवन्यू बढ़ा

Advertisement

टोरेंट पावर, करीब 45,000 करोड़ रुपये के टोरेंट ग्रुप की 29,165 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड बिजली कंपनी है जो देश के पावर सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है

Last Updated- November 11, 2025 | 6:13 PM IST
Delhi Power Demand

Torrent Power Q2 results: टोरेंट ग्रुप की इंटीग्रेटेड बिजली कंपनी टोरेंट पावर ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 50 फीसदी बढ़कर 741.55 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 495.72 करोड़ रुपये रहा था।

कुल आय बढ़कर ₹7,953.91 करोड़

टोरेंट पावर ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 7,953.91 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,300.51 करोड़ रुपये थी। उत्पादन कारोबार से रेवेन्यू जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 1,833.55 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,420.92 करोड़ रुपये हो गया।

Also Read: Emami Stock: 76% तक गिर गई टैल्क सेल्स… फिर भी ‘BUY’ कह रहे हैं एक्सपर्ट्स! जानें क्यों

रिन्यूएबल एनर्जी से बढ़ा रेवेन्यू

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6,596.61 करोड़ रुपये से घटकर 6,367.83 करोड़ रुपये रह गया। इस तिमाही में रिन्यूएबल एनर्जी से रेवन्यू बढ़कर 326.62 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 291.15 करोड़ रुपये था।

42.1 लाख ग्राहकों को देती है बिजली

टोरेंट पावर, करीब 45,000 करोड़ रुपये के टोरेंट ग्रुप की 29,165 करोड़ रुपये की इंटीग्रेटेड बिजली कंपनी है जो देश के पावर सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसकी उपस्थिति संपूर्ण विद्युत मूल्य श्रृंखला- उत्पादन, पारेषण व वितरण में है।

कंपनी गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, दाहेज एसईजेड और धोलेरा एसआईआर, संघ शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव, महाराष्ट्र में भिवंडी, शिल, मुंब्रा व कलवा तथा उत्तर प्रदेश में आगरा जैसे शहरों में लगभग 42.1 लाख ग्राहकों को करीब 31 अरब यूनिट वितरित करती है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement