facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

अक्टूबर में स्मार्टफोन निर्यात रिकॉर्ड 2.4 अरब डॉलर, FY26 में 50% की ग्रोथ

Advertisement

यह अक्टूबर महीने और चालू वित्त वर्ष दोनों के लिए अब तक का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा है। पिछले साल इसी महीने में स्मार्टफोन निर्यात 2 अरब डॉलर रहा था

Last Updated- November 11, 2025 | 10:32 PM IST
smartphone Export

अगस्त और सितंबर में त्योहारों के दौरान उच्च घरेलू मांग के कारण स्मार्टफोन निर्यात में आई थोड़ी मंदी के बाद अब एक बार फिर निर्यात में तेजी आई है। इसके साथ ही अक्टूबर में यह रिकॉर्ड 2.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह अक्टूबर महीने और चालू वित्त वर्ष दोनों के लिए अब तक का सबसे बड़ा निर्यात आंकड़ा है। पिछले साल इसी महीने में स्मार्टफोन निर्यात 2 अरब डॉलर रहा था।

नतीजतन, उद्योग और व्यापार निकायों के शुरुआती अनुमानों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) के लिए कुल स्मार्टफोन निर्यात 16 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 10.6 अरब डॉलर की तुलना में लगभग 50 फीसदी की वृद्धि है। केवल इन सात महीनों में हुए निर्यात ने पूरे 2023-24 के दौरान हासिल किए गए 15.5 अरब डॉलर के निर्यात को पहले ही पीछे छोड़ दिया है।

कुल निर्यात में से लगभग 75 फीसदी ऐपल के दो विक्रेताओं फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से आया है। फॉक्सकॉन के दो और टाटा के तीन संयंत्र परिचालन में हैं। अनुमान के मुताबिक, सैमसंग का योगदान लगभग 14 फीसदी रहा, जबकि शेष 11 फीसदी हिस्सेदारी अन्य कंपनियों की रही। इनमें पैडगेट टेक्नॉलजीज जैसी भारतीय कंपनियां और छोटे प्रत्यक्ष निर्यातक शामिल हैं।

हालांकि, इस बारे में ऐपल इंक और सैमसंग से पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement