facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

एक बार फिर से ट्विटर पर छंटनी के बादल, इस बार सेल्स कर्मचारी निशाने पर

Last Updated- December 10, 2022 | 11:10 AM IST

 ट्विटर के अधिग्रहण के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया था। अब खबरें हैं कि एक बार फिर से मस्क कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रहे हैं।

मस्क आज यानी 21 नवंबर को Twitter Inc. के और कर्मचारियों की छंटनी कर सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को कंपनी के इंजिनीयरों द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तीफे के बाद, एलन मस्क सेल्स और पाटनर्शिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। 

बता दें कि मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों पर काफी दबाव बना रखा है, जिसके कारण उनका कंपनी में काम करना भी मुश्किल हो रहा है। 18 नवंबर को 1200 से भी अधिक कर्मचारियों ने कंपनी को अपना इस्तीफा सौंप दिए। ये इस्तीफे मस्क द्वारा दिए गए एक अल्टीमेटम के बाद आए।

बता दें कि उन्होंने कर्मचारियों के सामने दो विकल्प रखे। पहला यह की या तो वो दिन में लम्बे समय तक काम करने को तैयार हो जाएं या फिर अपना सेटलमेंट अमाउंट लेकर नौकरी छोड़ दें। नतीजतन, उम्मीद से ज़्यादा कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। जिनमें ज़्यादातर कर्मचारी सेल्स, पाटनर्शिप और टेक्निकल डिपार्टमेंट से हैं। 

एलन मस्क ने इन इस्तीफों पर कहा था कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मस्क ने कहा कि जो सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले एम्प्लॉई हैं, वे कंपनी के साथ हैं।

एक बार फिर से छंटनी को शुक्रवार को मस्क ने सेल्स और पार्टनरशिप ओर्गनइजेशंस के हेड को कहा की वे और कर्मचारियों की छंटनी के लिए अपनी सहमति दें। 

जिस पर मार्केटिंग और सेल्स हेड रॉबिन व्हीलरजिसपर और पार्टनरशिप हेड मैगी सुनिएविक ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों को ही अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

सूत्रों के मुताबिक, व्हीलर ने इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर से इस्तीफा देने का मन बना लिया था, लेकिन उन्हें कंपनी द्वारा रोक लिया गया था।  व्हीलर ने मस्क को उन विज्ञापनदाताओं के साथ जुड़े रहने में मदद की जो ट्विटर की बदलती नीतियों के कारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूर हो रहे थे। वहीं कई प्रमुख ब्रांडों ने ट्विटर पर पैसे लगाना बंद भी कर दिया है।

First Published - November 21, 2022 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट