facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Nykaa ने डॉट एंड की में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत की

Advertisement

इस सौदे के तहत एफएसएन ई-कॉमर्स, डॉट एंड की के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों से 5,29,286 इक्विटी शेयर खरीदेगी।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:44 PM IST
नायका ने डॉट एंड की में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत की Nykaa increases its stake in Dot&Key to 90 percent

सौंदर्य प्रसाधन और फैशन उत्पादों के मंच नायका का परिचालन करने वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने मंगलवार को कहा कि उसने 265.3 करोड़ रुपये के नकद सौदे में ‘डॉट एंड की वेलनेस’ में अपनी हिस्सेदारी 39 प्रतिशत बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर ली है। इससे पहले डॉट एंड की में कंपनी के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इस सौदे के तहत एफएसएन ई-कॉमर्स, डॉट एंड की के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों से 5,29,286 इक्विटी शेयर खरीदेगी।

एफएसएन ई-कॉमर्स ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा, ‘‘यह लेनदेन पूरा होने पर डॉट एंड की में कंपनी की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से बढ़कर डॉट एंड की की चुकता पूंजी का 90 प्रतिशत हो जाएगी। इस तरह डॉट एंड की कंपनी की अनुषंगी कंपनी बनी रहेगी।’’

Also read: Nykaa Q1 results: 152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम

डॉट एंड की का 16 मार्च, 2020 को गठन किया गया था। यह आयुर्वेद, यूनानी, एलोपैथी या होम्योपैथी, स्वास्थ्य देखभाल, सौंदर्य प्रसाधन, सौंदर्य और त्वचा देखभाल उत्पादों सहित सभी प्रकार की दवाइयों, दवाओं की खरीद, निर्यात, बिक्री और वितरण के कारोबार में लगी हुई है। इसके अलावा एफएसएन ई-कॉमर्स ने अर्थ रिदम में 44.5 करोड़ रुपये में अतिरिक्त हिस्सेदारी भी खरीदी है। अर्थ रिदम एक व्यक्तिगत देखभाल ब्रांड है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement