facebookmetapixel
Advertisement
साबुन से शैंपू तक अभी कम खर्च कर रहे भारतीय, आगे बड़ा मौका; HUL में 43% तेजी का अनुमानबॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनीHUL ने तय किया 22-24% मार्जिन का लक्ष्य, निवेश बढ़ाने का भी बड़ा प्लान83 की उम्र में भी नहीं थमे अशोक सूटा, Happiest Minds बेचकर अब इस कारोबार पर बड़ा दांवदो कंपनियां खरीदने के बाद नहीं रुकेगी RPG Life, अब बड़े API कारोबार पर नजरमणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी

एनटीपीसी 9 मई को एनसीडी के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Advertisement

इस राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, मौजूदा कर्ज के पुनर्वित्तपोषण और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

Last Updated- May 07, 2025 | 10:46 PM IST
NTPC

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उसने नौ मई को निजी नियोजन (प्लेसमेंट) के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 4,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, मौजूदा कर्ज के पुनर्वित्तपोषण और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

सूचना के अनुसार, एनटीपीसी ने 29 जून, 2024 को बोर्ड के प्रस्ताव और 29 अगस्त, 2024 को शेयरधारकों के प्रस्ताव के माध्यम से प्राप्त अनुमोदन के तहत, नौ मई, 2025 को 4,000 करोड़ रुपये के बिना गारंटी वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का फैसला किया है, जो 10 साल की अवधि के लिए 6.84 प्रतिशत प्रति वर्ष की कूपन दर पर निजी नियोजन के माध्यम से नौ मई, 2035 को परिपक्व होगा।

इसमें कहा गया है कि उपर्युक्त अनुमोदन के तहत डिबेंचर का यह दूसरा निर्गम है। इसमें कहा गया है कि डिबेंचर को बीएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 10:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement