facebookmetapixel
Advertisement
परोपकार की नई मिसाल: 540 अरब डॉलर पहुंचा भारत का दान बाजार, छोटे परिवारों ने भी पेश की नजीरमोदी-लूला के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, विमानन और फार्मा क्षेत्र में होंगे कई बड़े द्विपक्षीय समझौतेविनोद खोसला की खरी-खरी: जोखिम लेने से डरता है भारतीय VC समुदाय, नवाचार के बजाय मुनाफे पर है जोरनोवार्टिस एजी का भारत से एग्जिट: नोवार्टिस इंडिया में 70.68% हिस्सेदारी बिक्री का सौदाUS की ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल हुआ भारत, चीन पर निर्भरता कम करने व AI सिक्योरिटी के लिए मिलाया हाथएआई इम्पैक्ट समिट में बनी व्यापक आम सहमति, सभी बड़े देशों ने घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षरQualcomm के CEO क्रिस्टियानो एमॉन का दावा: मोबाइल से OS और ऐप्स की छुट्टी कर देंगे AI एजेंटTCS के CEO का दावा: AI के आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरियों में नहीं होगी कोई कमीअमेरिकी अदालत ने खत्म किया ट्रंप टैरिफ, जवाबी शुल्क के आदेशों को किया रद्दAI का प्रभावी प्रसार करे भारत, अन्य देशों और अर्थव्यवस्थाओं से प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी: नताशा क्रैम्पटन

UPL का बड़ा पुनर्गठन: फसल सुरक्षा कारोबार होगा अलग, बनेगी नई लिस्टेड इकाई

Advertisement

पुनर्गठन के बाद शेयरधारकों के पास दो सूचीबद्ध संस्थाओं - यूपीएल और यूपीएल ग्लोबल में हिस्सेदारी होगी, जिससे समूह के कारोबारों के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण संभव हो सकेगा

Last Updated- February 20, 2026 | 10:19 PM IST
fertilizers

यूपीएल लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने अपने फसल सुरक्षा कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे यह विशुद्ध रूप से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सूचीबद्ध फसल संरक्षण मंच बनेगा।

एक संयुक्त व्यवस्था के तहत यूपीएल अपने भारत और अंतरराष्ट्रीय फसल सुरक्षा कारोबारों को एक नई सूचीबद्ध इकाई यूपीएल ग्लोबल सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशंस में एकीकृत करेगी। मौजूदा कंपनी यूपीएल एक विविध कृषि और विशिष्ट रसायन कंपनी के रूप में बनी रहेगी।

Also Read: ‘अर्थव्यवस्था मजबूत, महंगाई काबू में, इसलिए नहीं घटाई दरें’, RBI गवर्नर ने रीपो रेट को स्थिर रखने को बताया सही

पुनर्गठन तीन चरणों में किया जाएगा : भारत में फसल सुरक्षा कारोबार को संभालने वाली यूपीएल सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशंस का यूपीएल में विलय; भारत में फसल सुरक्षा व्यवसाय का यूपीएल ग्लोबल के तौर पर अलग करना और समूह के अंतरराष्ट्रीय फसल सुरक्षा संचालन का स्वामित्व रखने वाली यूपीएल क्रॉप प्रोटेक्शन होल्डिंग्स का यूपीएल ग्लोबल में विलय।

पुनर्गठन के बाद शेयरधारकों के पास दो सूचीबद्ध संस्थाओं – यूपीएल और यूपीएल ग्लोबल में हिस्सेदारी होगी, जिससे समूह के कारोबारों के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारण संभव हो सकेगा। कंपनी ने कहा कि नियामक स्वीकृतियों के बाद यह लेनदेन 12-15 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। जेएम फाइनैंशियल और ऐक्सिस कैपिटल ने इस सौदे के लिए वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement