facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

हड़ताली कर्मियों से सुलह की राह पर नेस्ले

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:45 AM IST

खाद्य उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया की पंतनगर (उत्तराखंड) फैक्ट्री में कर्मियों की हड़ताल जारी है।
उधम सिंह नगर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी का प्रबंधन तंत्र मामले को सुलझाने के लिए कर्मियों से बातचीत भी कर रहा है लेकिन इस मामले में अभी तक दोनों पक्षों के बीच अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। इस फैक्ट्री में 650 कर्मचारी कार्यरत हैं।
इस मामले को सुलझाने में भूमिका अदा कर रहे सहायक श्रम आयुक्त विपिन कुमार कहते हैं, ‘हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही कोई कारगर फॉर्मूला तय हो जाएगा।’ कंपनियों और कर्मियों के बीच 27 अप्रैल को तनातनी तब बढ़ गई जब कंपनी ने प्रोबेशन में काम कर रहे दो कर्मियों के प्रदर्शन को पैमाना बनाकर बर्खास्त कर दिया। इसके बाद हड़ताल का ऐलान हो गया।
बीचबचाव करते हुए विपिन कुमार ने एक मई को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तैयार किया लेकिन अगले ही दिन कंपनी ने चार अन्य कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जिससे मामला बनते-बनते बिगड़ गया। दूसरी ओर कंपनी इस मामले में पूरी तरह से अपना बचाव कर रही है।
कंपनी के प्रवक्ता का कहना है, ‘यह हड़ताल पूरी तरह से अवैध और गैरकानूनी है।’ बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘इस पूरे इलाके में जितने भी उद्योग हैं उनमें हमारी कंपनी सबसे बेहतर वेतन और दूसरी सुविधाएं अपने कर्मियों को मुहैया कराती है।’
पंतनगर में नेस्ले कर्मियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए आगे आया प्रशासन

Advertisement
First Published - May 8, 2009 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement