facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक के मर्जर को NCLT की मंजूरी

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 6:59 PM IST
HDFC Bank

NCLT के मुंबई पीठ ने एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के मर्जर को मंजूरी दे दी और इस तरह से भारत में सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक के बनने का रास्ता साफ कर दिया।

इस विलय को बाजार नियामक सेबी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और दोनों इकाइयों के शेयरधारकों की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक और दोनों स्टॉक एक्सचेंजों से भी मंजूरी मिल चुकी है।

इस विलय की घोषणा अप्रैल 2022 में की गई थी, जहां एचडीएफसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायकों एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट लि​मिटेड और एचडीएफसी होल्डिंग्स लिमिटेड का विलय एचडीएफसी लिमिटेड के साथ होगा। नियामकीय मंजूरी प्राकल्पित 15-18 महीने से पहले मिल गई।

हर जगह से मंजूरी हालांकि मिल चुकी है, लेकिन एचडीएफसी बैंक अभी भी RBI से सहनशीलता (फोरबियरेंस) पर स्पष्टता चाहता है, जिसकी मांग उसने की थी।

एचडीएफसी बैंक ने RBI से अनुरोध किया है कि सांविधिक तरलता अनुपात और नकद आरक्षी अनुपात के अलावा प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उधारी (सीआरआर, एसएलआर और पीएसएल) के मानकों को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके अपनाने की इजाजत दी जाए। साथ ही उसने कुछ परिसंपत्तियों व देनदारी व कुछ सहायकों के मामले में ग्रैंडफादरिंग की इजाजत मांगी है।

बैंक ने सीआरआर, एसएलआर और पीएसएल के मानकों को पूरा करने के लिए दो-तीन साल का वक्त मांगा है। एचडीएफसी के पास बैंकों की तरह सीआरआर-एसएलआर व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को लेकर किसी तरह का दायित्व नहीं है।

साथ ही उसने कहा है कि एचडीएफसी लाइफ में उसे 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने की इजाजत दी जाए, जो विलय के बाद बैंक की सहायक बन जाएगी। अभी एचडीएफसी के पास एचडीएफसी लाइफ की 48 फीसदी हिस्सेदारी है, 50 फीसदी एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस की और एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी की 52.6 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement