facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

नवरत्न कंपनी IRFC ने ₹3000 करोड़ के बॉन्ड से जुटाया भारी निवेश, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Advertisement

आईआरएफसी ने 5 साल में पूरे होने वाले बॉन्ड से यह धन 6.65 प्रतिशत की रिकॉर्ड निचली कट ऑफ दर पर जुटाया है। 

Last Updated- May 16, 2025 | 10:26 PM IST
IRFC OFS
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) ने शुक्रवार को घरेलू ऋण पूंजी बाजार से बॉन्ड के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेलवे के लिए धन जुटाने वाली इकाई आईआरएफसी ने 5 साल में पूरे होने वाले बॉन्ड से यह धन 6.65 प्रतिशत की रिकॉर्ड निचली कट ऑफ दर पर जुटाया है। 

बाजार से जुड़े हिस्सेदारों का कहना है कि कम अवधि के बॉन्ड की अधिक मांग, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में 25 आधार अंक और कटौती की उम्मीद तथा नकदी पर्याप्त होने के कारण आईआरएफसी के 5 साल के बॉन्ड की कट-ऑफ यील्ड कम रही है।

एक बाजार भागीदार ने कहा, ‘आईआरएफसी का 5 साल का बॉन्ड 6.65 प्रतिशत की कूपन दर पर है, जो दूसरे सरकारी बॉन्डों से 65 से 70 आधार अंक अधिक है। इसलिए इसकी मांग खूब रही। 3,000 करोड़ रुपये के बॉन्डों को तीन गुना अधिक बोली मिलीं। आईआरएफसी की एएए रेटिंग और नवरत्न का दर्जा देखते हुए कूपन दर यानी ब्याज दर में यह अंतर उचित है।’

Also Read | IndusInd Bank में ₹674 करोड़ की लेखा गड़बड़ी, मुनाफे और ग्रोथ पर मंडराया संकट

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘मजबूत मांग, दर में कटौती की उम्मीद और नकदी की उपलब्धता बेहतर रहने के कारण आईआरएफसी के 5 साल के बॉन्ड पर ब्याज दर सरकारी बॉन्ड से सिर्फ 70 आधार अंक ज्यादा है। एएए रेटिंग वाले पीएसयू के लिए यह आम तौर पर 80 आधार अंक ज्यादा होती है। महंगाई घट रही है और रिजर्व बैंक द्वारा दरों में 25 आधार अंक कटौती के आसार हैं, जिससे बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा मिला है। म्युचुअल फंड कंपनियां भी कम अवधि के बॉन्ड खरीद रही हैं। पांच साल के बॉन्ड यूं भी कम आते हैं क्योंकि ज्यादातर पीएसयू लंबी अवधि के लिए उधारी लेते हैं। इसकी वजह से भी ब्याज दर का अंतर कम रहा है। आईआरएफसी भारतीय रेल से जुड़ी है और स्वायत्त है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।’

चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही 10 साल और 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड घटी है। 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 32 आधार अंक घटी है और 5 साल के बॉन्ड की यील्ड 50 आधार अंक कम हुई है। यह गिरावट रिजर्व बैंक द्वारा नकदी डाले जाने और ओपन मार्केट ऑपरेशन किए जाने के कारण आई है। 

इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने फरवरी और अप्रैल में 25-25 आधार अंक की कटौती की और उम्मीद है कि जून, अगस्त और सितंबर में भी 25-25 आधार अंकों की कटौती होगी। 

Advertisement
First Published - May 16, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement