facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की सैलरी 15 फीसदी बढ़ी, सालाना पैकेज ₹155 करोड़ के पार पहुंचा

Advertisement

चंद्रशेखरन के पारिश्रमिक में 15.1 करोड़ रुपये वेतन और अन्य भत्तों के अलावा वित्त वर्ष 2025 में लाभ के लिए मिलने वाला 140.7 करोड़ रुपये का कमीशन भी शामिल है।

Last Updated- July 23, 2025 | 10:46 PM IST
Tata Sons Chairman N Chandrasekaran
टाटा समूह की हो​ल्डिंग कंपनी टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

टाटा समूह की हो​ल्डिंग कंपनी टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025 में कुल 155.81 करोड़ रुपये वेतन और अन्य लाभ मिले। चंद्रशेखरन भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉरपोरेट लीडर्स में से एक बन गए। उनके वेतन-भत्ते में 15 फीसदी की वृद्धि हुई है।

टाटा संस की सालाना रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025 के दौरान टाटा संस का मुनाफा 24.3 फीसदी घटकर 26,232 करोड़ रुपये रह गया था जो वित्त वर्ष 2024 में 34,654 करोड़ रुपये था।

चंद्रशेखरन के पारिश्रमिक में 15.1 करोड़ रुपये वेतन और अन्य भत्तों के अलावा वित्त वर्ष 2025 में लाभ के लिए मिलने वाला 140.7 करोड़ रुपये का कमीशन भी शामिल है। लाभ पर कमीशन प्रतिशत के रूप में वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध लाभ का 0.6 फीसदी था। यह वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध लाभ का 0.4 फीसदी था। 

टाटा संस के कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल का पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2025 में 7.7 फीसदी बढ़कर 32.7 करोड़ रुपये हो गया। पारिश्रमिक में वेतन और कमीशन शामिल था। टाटा समूह के सेवानिवृत्त चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद पिछले साल 22 अक्टूबर को टाटा संस के बोर्ड में शामिल होने वाले नोएल टाटा को 1.42 करोड़ रुपये का लाभ पर कमीशन मिला। 

इस साल मार्च में बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए लियो पुरी को 3.13 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल अगस्त में सेवानिवृत्त हुए भास्कर भट्ट को लाभ पर 1.33 करोड़ रुपये का कमीशन मिला। टाटा ट्रस्ट के तीन निदेशकों में से एक वेणु श्रीनिवासन ने कंपनी से कमीशन लेने से मना कर दिया है। इस बारे में टाटा संस ने कोई टिप्पणी नहीं की। 

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement