facebookmetapixel
स्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोर

Luxury घरों की कीमतों में तेजी के मामले में मुंबई 37वें स्थान पर

Last Updated- March 01, 2023 | 7:33 PM IST
Housing_home

लग्जरी (Luxury) घरों की कीमतों में उछाल के मामले में मुंबई वैश्विक सूची में 92वें स्थान से 37वें स्थान पर आ गया है। नाइट फ्रैंक इंडिया ने यह जानकारी दी है।

प्रॉपर्टी एडवाइजर कंपनी नाइट फ्रैंक ने बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन में अपनी ‘संपदा रिपोर्ट-2023’ जारी की। इसके मुताबिक, पिछले कैलेंडर साल (2022) में मुंबई में घरों की कीमतों में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नाइट फ्रैंक ने कहा, ‘‘प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आवासीय सूचकांक (पीआईआरआई 100) वैश्विक स्तर पर बीते साल वार्षिक आधार पर 5.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह सूचकांक लग्जरी घरों की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ाव की निगरानी करता है।

इस रिपोर्ट में नाइट फ्रैंक ने दुनिया में 100 प्रमुख शहरों में संपत्तियों की कीमतों का विश्लेषण किया है। इन 100 में से 85 स्थानों पर लग्जरी संपत्तियों के दाम सकारात्मक या स्थिर रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर मुंबई में लग्जरी घरों के दाम 6.4 प्रतिशत बढ़े हैं। इसके साथ ही यह पीआईआरआई 100 की सूची में 37वें स्थान पर पहुंच गया है। 2021 में मुंबई 92वें स्थान पर था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 2023 में लग्जरी संपत्तियों की कीमतों में तीन प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। बेंगलुरु में लग्जरी संपत्तियों की कीमतों में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे यह 2022 में 63वें स्थान पर आ गया। यह 2021 में 91वें स्थान पर था।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि दिल्ली शहर में लग्जरी संपत्तियों के दाम 1.2 प्रतिशत बढ़े हैं और यह इस सूची में 93वें से 77वें स्थान पर आ गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 2022 में 44.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पीआईआरआई 100 में शीर्ष स्थान पर कायम रहा। इस सूची में एस्पन कीमतों में 27.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है।

इसके बाद रियाद (25 प्रतिशत), तोक्यो (22.8 प्रतिशत), मियामी (21.6 प्रतिशत), प्राग (16.3 प्रतिशत), एल्गरवे (15.3 प्रतिशत), बहामास (15 प्रतिशत), एथेंस 13 प्रतिशत और पोर्टो (12.7 प्रतिशत) का नंबर आता है।

First Published - March 1, 2023 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट