facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभ

M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च तिमाही में 2,637 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 3:52 PM IST
Mahindra group may join global firms for cell production in India: MD Shah, भारत में बैटरी सेल उत्पादन के लिए ग्लोबल कंपनी से हाथ मिला सकता है महिंद्रा समूह : शाह

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 2,637 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का इस दौरान वाहन, कृषि उपकरण और वित्तीय सेवा क्षेत्र समेत सभी खंडों में प्रदर्शन अच्छा रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,237 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि उसका रेवेन्यू मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के 25,934 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च, 2023 तिमाही में 32,366 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का संपूर्ण वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 56 प्रतिशत बढ़कर 10,282 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,577 करोड़ रुपये था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में उसने अभी तक का सर्वाधिक लाभ कमाया। कंपनी का राजस्व 2021-22 के 90,171 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 1,21,269 करोड़ रुपये हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीश शाह ने कहा, “समूह के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा। कई वाहन बाजार में उतारने वाले वाहन खंड सबसे आगे रहा और राजस्व के मामले में SUV बाजार में हमारी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।”

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 3:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement