facebookmetapixel
Advertisement
Trent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिम

Trump Tariff: अमेरिकी शुल्क वृद्धि के ऐलान पर मिलीजुली प्रतिक्रिया

Advertisement

पीथमपुर, भोपाल, इंदौर और देवास क्लस्टर से दवाओं, वाहन कलपुर्जे और टेक्सटाइल का निर्यात अमेरिका को किया जाता है।

Last Updated- July 31, 2025 | 10:53 PM IST
Trump Tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को भारत से होने वाले निर्यात पर 25 फीसदी शुल्क लागू करने की घोषणा मध्य प्रदेश से होने वाले निर्यात पर असर डालेगी। प्रदेश के उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ उद्योगपतियों का कहना है कि अमेरिका को होने वाला निर्यात नगण्य है जबकि अन्य का कहना है कि प्रदेश को निर्यात के लिए नए बाजार तलाश करने होंगे।

पीथमपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कोठारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘अमेरिका को हमारा निर्यात बहुत अधिक नहीं है। पीथमपुर, भोपाल, इंदौर और देवास क्लस्टर से दवाओं, वाहन कलपुर्जे और टेक्सटाइल का निर्यात अमेरिका को किया जाता है। अब तक की जानकारी के मुताबिक औषधि यानी फार्मा क्षेत्र इस शुल्क वृद्धि के दायरे से बाहर है लेकिन बाकी दो क्षेत्रों का निर्यात ट्रंप द्वारा 25 फीसदी का शुल्क लागू करने की घोषणा से जरूर प्रभावित होगा। परंतु इसके साथ ही उद्योग जगत इससे बचने के उपाय भी तलाश कर ही लेगा। मुझे लगता है कि प्रदेश के संबंधित उद्योग इस चुनौती को एक अवसर के रूप में लेंगे और अपने काम का पुनर्गठन करेंगे।’

मध्य प्रदेश के ऑटो क्लस्टर यानी इंदौर, भोपाल, देवास और पीथमपुर में 200 से अधिक वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनियां मौजूद हैं। गत वर्ष इस क्षेत्र से करीब 20 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुएं निर्यात की गईं। इसमें बड़ा हिस्सा अमेरिका को गया। इसी प्रकार औषधि क्षेत्र से गत वर्ष करीब 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की दवाएं और चिकित्सा उपकरण निर्यात किए गए।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement